कभी संभाली दुकान, तो कभी बनाई कॉमेडी वीडियोज, जानें कौन हैं 'मां बहन' से तहलका मचाने वाली ये हसीना!
Who Is Dharna Durga: माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'मां बहन' नेटफ्लिक्स पर काफी ज्यादा इस समय चर्चा में बनी हुई है। इस डार्क कॉमेडी फिल्म ने काफी सारे लोगों को इंप्रेस कर दिया और इसमें एक और कलाकार धरना दुर्गा ने भी डेब्यू किया है। जिसकी एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है।

धरना दुर्गा के काम को फिल्म में काफी पसंद किया गया है। लेकिन आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से इंस्टाग्राम की इन्फ्लुएंस को बॉलीवुड की फिल्मों में काफी ज्यादा देखा जा रहा है। इसी बीच धरना दुर्गा को देखने के लिए काफी सारे लोगों ने इस फिल्म को भी देख लिया।
इंस्टाग्राम स्टार हैं धरना दुर्गा
धरना दुर्गा के इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स से भी ज्यादा। वह काफी सारे रिलेटेबल वीडियो बनाकर प्लेटफार्म पर वायरल हो गई थी। कभी तो आंटी बनकर तो कभी मम्मी हुआ बनाकर उन्होंने लोगों को खूब एंटरटेन किया। लेकिन बहुत कम लोगों को धरना दुर्गा की पूरी जर्नी पता है।
एक्टिंग थिएटर किया ज्वाइन
जानकारी के लिए आपको बता दें की धारणा दुर्गा दिल्ली की ही रहने वाली है और हमेशा से उनमें एक्टिंग का कीड़ा रहा। लेकिन जब उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में ड्रामा थिएटर को ज्वाइन किया तो और भी ज्यादा वह इसमें एक्टिव हो गई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कॉमेडी वीडियो बनाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उनकी जिंदगी बदल गई।
कोविड में चल बसे पिता
कोविड महामारी के वक्त धरना दुर्गा के पिता चल बसे। जिसकी वजह से घर की पूरी जिम्मेदारी धरना दुर्गा और उनकी मां पर ही आ गई थी। धरना दुर्गा के बहनें तो काम करती थी लेकिन उनकी पहले ही शादी हो गई थी।
मां के साथ शुरु किया बिज़नेस
इसीलिए धरना दुर्गा ने अपनी मां के साथ में मिलकर अपना एक बिजनेस शुरू किया। वह काम में अपनी मां का भी हाथ बंटाने लगी और इसी दौरान उन्होंने कंटेंट क्रिएशन भी जारी रखा। लेकिन उन्हें पहले जैसा मजा नहीं आ रहा था क्योंकि कॉमेडी करने के लिए एक इमोशन चाहिए होता है। पिता के जाने के बाद उन्हें उस दुख से बाहर आने में काफी वक्त लगा।
लॉकडाउन ने बढ़ी रीच
धीरे-धीरे धरना दुर्गा अपने काम और कंटेंट क्रिएशन में वापस आ गई थी। वह हफ्ते में लगातार 1 से 2 वीडियो डालने लग गई थी और उनके कंटेंट के रीच बढ़ने लग गई थी। लॉकडाउन के वक्त उन्होंने काफी सारे अलग-अलग तरीके के वीडियो भी बनाने शुरू कर दिए थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी हैं धरना दुर्गा
लेकिन समय के साथ-साथ धरना दुर्गा की रिलेटेबल वीडियो लाखों और करोड़ों लोगों के बीच पहुंच गए। इसमें टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल है। अभी के वक्त में धरना दुर्गा सिर्फ एक इंस्टाग्राम स्टार नहीं रह गई है बल्कि बॉलीवुड में भी उन्होंने कदम रख दिया है।


Click it and Unblock the Notifications