दलाई लामा को आखिर क्यो मिला पहला ग्रैमी अवॉर्ड, गाने नहीं बल्कि इस चीज के लिए जीतकर कही ये बात
Dalai Lama First Grammy Award 2026: तिब्बती बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपने जीवन में पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। 90 वर्ष की उम्र में मिला यह सम्मान मिला है। ग्रैमी अवॉर्ड मिलने पर दलाई लामा ने खुशी जाहिर करते हुए अपना रिएक्शन भी दे दिया है।

दलाई लामा को किस लिए मिला ग्रैमी
दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड उनकी ऑडियो बुक के लिए दिया गया है। दलाई लामा को यह पुरस्कार "बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग" श्रेणी में मिला। जिस ऑडियो बुक के लिए उन्हें यह अवॉर्ड मिला, उसका नाम है Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama। इस ऑडियो बुक में उन्होंने शांति, करुणा, मानवता और आंतरिक सुख जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं।
ग्रैमी अवॉर्ड में नही रही दलाई लामा की मौजूदगी
ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में दलाई लामा खुद मौजूद नहीं हो सके। उनकी ओर से यह पुरस्कार प्रसिद्ध गायक और संगीतकार रुफस वेनराइट ने स्वीकार किया।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए दलाई लामा ने कहा कि वे इस सम्मान को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे इसे अपनी व्यक्तिगत सफलता नहीं मानते। उनके अनुसार, यह सम्मान उन मूल्यों का है जो पूरी मानवता को जोड़ते हैं।
सबसे बड़ी उपबल्धि
दलाई लामा ने यह भी कहा कि यदि उनके शब्द और संदेश लोगों के दिलों तक पहुंच पा रहे हैं और दुनिया में शांति, सह-अस्तित्व और करुणा को बढ़ावा दे रहे हैं, तो यही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
किसी धार्मिक और आध्यात्मिक नेता का पहला ग्रैमी
यह पहली बार है जब किसी धार्मिक और आध्यात्मिक नेता को इस तरह का अंतरराष्ट्रीय संगीत और ऑडियो अवॉर्ड मिला है। यह साबित करता है कि आज के समय में सकारात्मक विचार, शांति और मानव मूल्यों की बात भी वैश्विक मंच पर सुनी और सराही जा रही है।
दलाई लामा की यह उपलब्धि न केवल उनके अनुयायियों के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए यह संदेश भी है कि सरल शब्दों में कही गई सच्ची बातें दूर तक असर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











