कौन हैं कोरोना पॉज़िटिव एक्ट्रेस ज़ोया मोरानी, शाहरूख के साथ डेब्यू, अजय देवगन के साथ भी की फिल्म
बॉलीवुड भी धीरे धीरे कोरोना की चपेट में आ रहा है और कोरोना से संक्रमित पहला परिवार है चेन्नई एक्सप्रेस प्रोड्यूसर करीम मोरानी का। उनकी बेटी, एक्ट्रेस ज़ोया मोरानी, कोरोना पॉज़िटिव पाई गईं हैं जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में हैं।
दरअसल, उनकी बड़ी बेटी शज़ा, पहले कोरोना पॉज़िटिव पाई गई थीं जो मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं ज़ोया अब मुंबई के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती हैं। ज़ोया ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में बताया कि मुझे कुछ दिनों से कोरोना के लक्षण थे लेकिन मेरी बहन शज़ा पहले कोरोना पॉज़िटिव पाई गई।

अब मेरा भी रिज़ल्ट पॉज़िटिव आया है। मैं अपने साथ कुछ किताबे लेकर आई हूं क्योंकि हमें बिल्कुल अलग रखा गया है। फिलहाल दोनों बहनें अलग अलग अस्पताल में हैं। करीम मोरानी के घर में कुल 9 लोग रहते हैं जिनमें से दो अब कोरोना पॉज़िटिव हैं। बाकी परिवार की टेस्ट रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है।
जानिए कौन हैं ज़ोया मोरानी, जो हाल ही में राजस्थान से एक शूट के बाद मुंबई लौटी थीं -


Click it and Unblock the Notifications











