कौन है ये हैंडसम जो आलिया-ऐश्वर्या को Cannes में देता है फुल प्रोटेक्शन? इसके भरोसे कुछ भी पहन लेती है हीरोइने
Alia Bhatt Aishwarya Rai cannes Bodyguard: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जहां कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना ग्लैमर बिखेर चुकी हैं तो वहीं ऐश्वर्या राय अपना जादू चलाने के लिए आज तैयार होंगी। इन हसीनाओं के बीच एक हैंडसम हैंक के सोशल मीडिया पर चर्चे तेज हो चले हैं।

आलिया भट्ट का हैंडसम बॉडीगार्ड
ये हैंडसम हैंक है आलिया भट्ट का बॉडीगार्ड। आलिया भट्ट के जब कान्स लुक सामने आए तो इस बॉडीगार्ड से सबसे ज्यादा अटेंशन बटोर लिया। ऐसे में हम आपको इस बॉडीगार्ड के बारे में ही बताने जा रहे हैं। आलिया भट्ट के साथ कान्स में हर जगह दिखाई देने वाला एक शख्स भी इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। इस शख्स का नाम दिमित्री है।
आलिया का रखा पल पल ख्याल
सोशल मीडिया यूज़र्स की नजरें आलिया के बॉडीगार्ड 'दिमित्री' पर टिक गई हैं। कान्स के दौरान वह लगातार आलिया के साथ दिखाई दिए- कभी छाता पकड़े, कभी भीड़ में रास्ता बनाते, तो कभी आसपास की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए। उनकी प्रोफेशनल मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
बॉडीगार्ड की शिविलरी पर क्रेजी फीमेल यूजर्स
नेटिज़न्स दिमित्री को "हॉट हंक" और "स्टाइल आइकन बॉडीगार्ड" जैसे नाम दे रहे हैं। इंटरनेट पर उनके लुक्स और पर्सनैलिटी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। स्मार्ट कैज़ुअल्स हों या फॉर्मल आउटफिट, दिमित्री हर अंदाज़ में बेहद सलीकेदार दिखाई दिए।
कौन है डिमित्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिमित्री यूक्रेनी और लेबनानी मूल से जुड़े हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण फ्रांस में हुआ। उनका गंभीर एक्सप्रेशन, तेज निगाहें और शांत व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है।
ऐश्वर्या राय को भी दे चुके हैं प्रोटेक्शन सर्विस
दिलचस्प बात यह भी है कि दिमित्री इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ भी कान्स में नजर आ चुके हैं। माना जाता है कि वह L'Oréal Paris से जुड़े सेलिब्रिटी सिक्योरिटी नेटवर्क का हिस्सा हैं और बड़े सितारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं। ऐसे में आज ऐश्वर्या के कान्स अपीयरेंस के दौरान भी हर किसी की नजरे दिमित्री को खोजती दिखाई देने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications