..................... Who is bhoomika yadav model from raipur chanel youngest indian muse at the age of 19 - Hindi Filmibeat

कौन हैं Bhoomika Yadav? जिन्होंने 19 की उम्र में रच डाला इतिहास

Bhoomika Yadav: फैशन की दुनिया में कई बार लोग गोरेपन को ही खूबसूरती मान लेते हैं। लेकिन हाल ही में रायपुर के रहने वाली 19 साल की इस लड़की ने इस पुरानी सोच को पूरी तरीके से खत्म कर दिया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं भूमिका यादव की जिन्होंने रातों-रात लोगों के बीच एक खास जगह बनाई और वायरल क्वीन बन गई। दरअसल उनकी पहचान उनका सांवला रंग नहीं बल्कि आत्मविश्वास है। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े फैशन मंच पर अपना जादू बिखेर दिया।

Bhoomika Yadav

जानकारी के लिए आपको बता दें की भूमिका यादव ने पिछले साल परिस फैशन वीक में लग्जरी फैशन ब्रांड शैनेल (Chanel) के लिए अपना रैंप डेब्यू किया और इतिहास रच दिया। यह एक ऐतिहासिक पल था क्योंकि वह शैनेल की सबसे कम उम्र की भारतीय 'म्यूज़' बनी। रायपुर से निकलकर पेरिस के रैंप वॉक तक का सफर भूमिका के लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल रहा लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने सौंदर्य के मौजूदा मानदंडों को भी बड़ी चुनौती।

फैशन एक्सपर्ट्स की माने तो भूमिका यादव को शैनेल ने उनके रंग के लिए नहीं चुना है। बल्कि उनके आत्मविश्वास के लिए चुना था। भूमिका ने खुद कहा कि चैनल ने मुझे मेरे आत्मविश्वास और मजबूत व्यक्तित्व के लिए चुना, न कि सिर्फ मेरे स्किन कलर के लिए।

जब भूमिका यादव ने रैंप वॉक की तो उनका नेचुरल अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया। उनकी सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया। साथ ही लोगों ने उनके आत्मविश्वास की भी तारीफ की। काफी लोग तो उनको काली परी और अनोखी सुंदरी जैसे नाम भी देते नज़र आए।

लेकिन सबसे जरूरी बात है कि भूमिका यादव का मॉडलिंग में आना एक इत्तेफाक था। वह मॉडलिंग को अपना करियर नहीं समझती थी लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अभी के वक्त में वह दुनिया के सबसे बड़े फैशन डिजाइनर और मॉडलों के साथ में कंधे से कंधा मिलाकर चलती है।

आज के समय में भूमिका यादव सिर्फ एक मॉडल नहीं है बल्कि लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है जो अपने रंग की वजह से चुनौतियों का सामना करती है। उन्होंने यह साबित कर दिया है की प्रतिभा और मेहनत के सामने हर एक बाधा छोटी पड़ जाती है।

Read more about: bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X