कौन हैं Bharat Takhtani, जिनसे शादी के 12 साल बाद तलाक लेने जा रही हैं Esha Deol

Esha Deol Divorce: एक्ट्रेस ईशा देओल और भरत तख्तानी को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर अलग होने की घोषणा कर दी है। इस खबर से मनोरंजन जगत में काफी हलचल मच गई है और एक्ट्रेस के फैंस भी हैरान रह गए हैं।
दिल्ली टाइम्स के अनुसार, उनके एक संयुक्त बयान में कहा गया है: "हमने पारस्परिक रूप से और सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से, हमारे दो बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और रहेगा।हम सराहना करेंगे कि हमारी निजता का सम्मान किया गया है।"
कौन हैं भरत तख्तानी
बिजनेसमैन विजय तख्तानी के बेटे भरत तख्तानी मुंबई के बांद्रा के रहने वाले हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, भरत ने अपनी प्राथमिक शिक्षा बांद्रा स्थित लर्नर्स एकेडमी से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने मुंबई के चर्चगेट में स्थित एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल से शादी के बाद उन्होंने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। तख्तानी और ईशा देओल की शादी 2012 में हुई थी।
इस शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए। बच्चन, कपूर, खान और चोपड़ा, दिलीप कुमार और सायरा बानो, शत्रुघ्न सिन्हा और उनका परिवार, अनिल कपूर और उनका परिवार, महेश भूपति और लारा दत्ता, रेखा, डिंपल कपाड़िया, बिपाशा बसु, सेलिना जेटली, फरदीन और जायद खान और उनके परिवार, शिल्पा और शमिता शेट्टी, वाशु भगनानी और परिवार, हरमन बावेजा, जॉन अब्राहम, डिनो मोरिया और नंदिता महतानी, रवीना टंडन, विद्या बालन, रितेश देशमुख और परिवार ने समारोह की शोभा बढ़ाई थी।
पिछले कुछ समय से दोनों के अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ईशा तख्तानी के साथ कोई भी फोटो पोस्ट नहीं कर रही हैं। नेटिज़न्स ने हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन समारोह और दिवाली समारोह में भरत की गैर मौजूदगी पर भी ध्यान दिया था।
ईशा और भरत पहली बार एक इंटर-स्कूल कॉम्पटीशन के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। एक दशक बाद, भाग्य ने उन्हें फिर से एक साथ ला दिया, जिससे उनका रोमांस फिर से जाग उठा। उनकी दो बेटियां हैं, राध्या और मिराया। जहां तक काम की बात करें तो ईशा ने अजय देवगन की फिल्म 'रुद्र' से ओटीटी डेब्यू किया था।


Click it and Unblock the Notifications