सेक्सी वीना ने अश्मित को किया जानने से इंकार
एक बार फिर से पाकिस्तानी विवादित तारिका वीना मलिक ने हैरत अंगेज कारनामा किया है और सबके सामने अंजान होकर पूछ बैठीं कि यह अश्मित कौन है? बावजूद इसके दोनों साथ में काम कर रहे हैं लेकिन दोनो को साथ में फिल्म 'सुपरमॉडल' के लिए साइन करने वाले निर्देशक नवीन बत्रा की नींद उड़ी हुई है।
फिल्म के पोस्टर लांचिग के मौके पर वीना-अश्मित के एक-दूसरे से बात ना करने की वजह से परेशान बत्रा ने वीना से कहा कि वीना जब हमने आपको फिल्म का प्रस्ताव दिया हमें मालूम था कि आप और अश्मित अच्छे दोस्त हैं।
अब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और आप दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते। मैं परेशान हूं कि आप दोनों के साथ हम कोई दृश्य कैसे फिल्माएंगे।"जिस पर वीना मलिक ने व्यवसायिक रवैया अपनाते हुए बोला कि फिल्म के वक्त आपको हमारे बीच के मनमुटाव के बारे में पता नहीं चलेगा लेकिन फिल्म के बाद और फिल्म के पहले मैं किसी अश्मित को नहीं जानती हूं,आप ही बता दीजिये कि कौन हैं अश्मित?
मालूम हो कि यह वही वीना मलिक हैं जिन्होंने साल 2010 में कलर्स के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 में अश्मित संग ऐसी गंदगी फैलायी थी कि शो को बंद करने तक की नौबत आ गयी थी। शो के खत्म होने के बाद अश्मित ने अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी जिसमें वीना मलिक खास तौर पर आमंत्रित थीं।
आईये आपको दिखाते हैं तस्वीरों में वीना का जलवा


Click it and Unblock the Notifications











