जानिये कौन हैं अर्पिता खान जिनकी शादी में सलमान हैं व्यस्त
अर्पिता खान , सलमान खान की बहन..इतना तो आप सभी को पता है। ये भी पता होगा कि आगामी 18 तारीख को इनकी शादी है वो भी अपने प्यार आयुष शर्मा के साथ। आयुष शर्मा दिल्ली के एक बिजनेसमैन हैं जो कि काफी अमीर घराने से ताल्लुक रखते हैं। वो बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन अर्पिता खान कौन हैं और सलमान खान की बहन वो कैसे बनीं ये बताते हैं आपको।
1. अर्पिता खान की मां ने मुंबई के फुटपाथ पर अपना दम तोड़ा था। अर्पिता को सलीम खान और सलमान खान ने गोद ले लिया और उसे अपने घर में अपनी बेटी की तरह पाला।
2. अर्पिता खान घर में अपनी मां सलमा खान और भाई सोहेल खान के सबसे ज्यादा करीब हैं। जब भी अर्पिता को किसी की सलाह की जरुरत पड़ती है तो अर्पिता अपने पिता सलीम खान के पास जाती हैं।
3. अर्पिता ने लंदन से फैशन और इंटीयर डिजाइनिंग का कोर्स किया है और उसके बाद वो भारत इंटरनेशनल लेवल पर इस बिजनेस को बढ़ाना चाहती हैं। अर्पिता ने ये भी सोचा है कि अगर उनका ये बिजनेस नहीं चला तो वो फिल्म निर्माण में कदम रखेंगी।
4. अर्पिता और आयुष पिछले एक साल से एक दूसरे के साथ हैं। आयुष दिल्ली के एक बिजनेसमैन हैं और बॉलीवुड में आना चाहते हैं। अर्पिता के साथ शादी के बाद आयुष और अर्पिता दोनों कुछ साल तक मुंबई में ही रहेंगे।
5. आयुष और अर्पिता की शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में होनी तय हुई है। जहां का एक दिन का खर्चा ही करीब एक करोड़ रुपये है। सलमान खान और उनका परिवार कुल दो करोड़ रुपये सिर्फ शादी के वेन्यू के लिए खर्च कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
