..................... Who is arbaaz khan second wife shura khan different between their age - Hindi Filmibeat

कौन हैं सलमान खान की भाभी नंबर 2? अरबाज़ खान और उनकी दुल्हनिया शूरा में कितना है उम्र का फासला

Arbaaz khan

इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब शादी की शहनाई गूंजती हुई नजर आ रही है। हाल ही में सलमान खान के भाई और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ में निकाह किया है। अब खान परिवार की शूरा बहू बन चुकी है। दोनों ने अरबाज खान की बहन अर्पिता खान के घर पर वेडिंग वेन्यू रखा।

कौन है सलमान खान की भाभी नंबर 2?

लेकिन आखिरकार सलमान खान की भाभी नंबर 2 कौन है? यह बात हर कोई जानना चाह रहा है। तो आपको बता दें कि शूरा खान एक मशहूर बॉलीवुड की मेकअप आर्टिस्ट है। इतना ही नहीं वह बॉलीवुड की एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के लिए बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम भी कर चुकी है। अरबाज खान से भी उनकी मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' की सेट पर ही हुई थी।

दोनों में हैं 15 साल का फासला

अगर हम अरबाज खान और उनकी दुल्हनिया शूरा खान की उम्र के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि दोनों के बीच 15 साल का फासला है। एक तरफ अरबाज खान की उम्र 56 हो चुकी है तो वही शूरा की उम्र 41 साल है। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और इंटिमेट वेडिंग कर ली। इस शादी में उनके परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। बता दे की रवीना टंडन भी शादी में आई थी।

एक दूजे के हुए अरबाज़-शूरा

कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ ब्रेकअप के बाद में अरबाज खान की जिंदगी में शूरा खान आईं। दोनों एक साथ रिलेशनशिप में रहे और बाद में 24 दिसंबर को उन्होंने एक दूजे के साथ अपनी जिंदगी बिताने का फैसला लिया। यहां तक की अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए इस कपल को शादी की शुभकामनाएं भी दी है।

Read more about: arbaaz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X