जानिए कौन हैं अनीता आडवाणी, जिनका काका से था लिवि-इन रिलेशन
अनीता ने ये भी कहा कि काका के पार्थिव शरीर को जिस गाड़ी पर ले जाया जा रहा था उस गाड़ी पर से उन्हें उतार दिया गया, क्योंकि वो एक बाहरी व्यक्ति थीं और उसपर सिर्फ परिवार वाले ही जा सकते थे। राजेश खन्ना के दामाद अक्षय कुमार ने उन्हें राजेश खन्ना के पार्थिव शरीर को हाथ तक नहीं लगाने दिया।
दूसरी तरफ अनीता कौन हैं और काका और अनीता के बीच की प्रेम कहानी क्या है इसका राज हर कोई जानने को बेताब है। तो आइये बताते हैं आपको रोमांटिग सुपरस्टार राजेश खन्ना के इस रिलेशन से जुड़ी कुछ जानकारियां-
अनीता आडवाणी फिलिपींस के 10वें राष्ट्रपति फारदीनांद मार्कोज की पत्नी इमेलंडा मारेकोज की भतीजी हैं। जब अनीता 12 13 साल की थीं तब राजेश खन्ना सुपरस्टार थे। जयपुर में पली बढ़ी अनीता पिछले करीब 8 साल से राजेश खन्ना के साथ लगातार मिल रही थीं और उनके बंगले आशिर्वाद में उनके साथ रह भी रही थीं।
एक मशहूर बॉलीवुड टीवी चैनल से मुखातिब होते हुए अनीता ने कहा "हम एक दूसरे से प्यार करते हैं वो रोमांस के किंग हैं उनके साथ कौन रामांस नहीं करना चाहेगा, मैं भी करना चाहती हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। वो मेरी जिंदगी में आने वाले इकलोते आदमी हैं । मैं अपनी पूरी जिंदगी सिंगल रही हूं और वो मेरी जिंदगी में आने वाले इकलौते इंसान हैं।"
राजेश खन्ना से जब भी किसी ने अनीता के साथ उनके रिश्ते की बात करनी चाही उन्होने मना कर दिया। जब अनीता से उनके रिश्ते को लेकर राजेश खन्ना की इस बेरुखी की वजह पूछी गई तो अनीता ने कहा "जैसा कि आप सभी जानते हैं सभी आदमी अपने रिश्ते को लेकर कोई कमिटमेंट नहीं करना चाहते चाहती सभी की तरह राजेश खन्ना भी कोई कमिटमेंट नहीं करना चाहते। मुझे नहीं लगता कि ये ऐसी स्टेज है जब कोई शादी कर सकता है लेकिन मैन कभी इस बारमे नहीं सोचा और मुझे नहीं लगता कि राजेश खन्ना ने भी इस बारे में कुछ सोचा है। मैं खुश हूं मै उस इंसान के साथ हूं जिसके साथ मैं रहना चाहती हूं। मुझे कोई टैग नहीं चाहिए। हम दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं और जब कभी हमें एक दूसरे की जरुरत होती है हम हमेशा एक दूसरे के लिए मौजूद होते हैं।"
फिल्हाल अनीता अपनी बहन के साथ रही हैं और काका के घर में वापस जाने के लिए कानून का सहारा ले रही हैं। राजेश खन्ना ने अपनी वसीयत में अपने बंगले को म्यूसियम बनाने की इच्छा जाहिर की है साथ ही ये भी कहा है कि उसे म्यूसियम बनाया जाए या नहीं इसका फैसला उनकी दोनों बेटियां रिंकी और ट्विंकल कर सकती हैं। अब अनीता को कौन इंसाफ दिलाएगा ये तो वक्त ही बताएगा फिल्हाल काका का पूरा परिवार उनके घर को म्यूसियम में तब्दील करने की सोच रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












