कौन है Rakul Preet Singh के भाई Aman Preet? जिन्हें ड्रग्स लेने के मामले में पुलिस ने डाला सलाखों के पीछे

aman preet

Rakul Preet Singh Brother Aman Preet: सोमवार, 15 जुलाई को एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को हैदराबाद पुलिस ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया। साइबराबाद पुलिस ने खुलासा किया कि अमन और चार अन्य लोगों के कोकीन टेस्ट पॉजिटिव आए हैं।

मेडिकल टेस्ट के बाद अमन को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें चार नाइजीरियाई तस्करों से ड्रग्स खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने 199 ग्राम कोकीन जब्त की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पेडलर्स को गिरफ्तार करने से पहले उनके पास से 2 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की और कथित खरीदार होने के आरोप में अमनप्रीत को भी गिरफ्तार किया।

रकुल प्रीत सिंह की तरह ही अमन भी एक अभिनेता हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। उनके परिवार में उनकी मां कुलविंदर सिंह और पिता राजेंद्र सिंह शामिल हैं। निर्माता, अभिनेता जैकी भगनानी उनके बहनोई हैं। अमन ने निन्नेपेल्लादाता (2020) और प्रोडक्शन नंबर 1 (2020) जैसी फिल्मों में काम किया।

उन्होंने 2022 में रामराज्य से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। इस फिल्म में शोबिता राणा, गोविंद नामदेव, संदीप भोजक, मनोज बख्शी और मुश्ताक खान ने एक्ट किया था। अमन, रकुल के साथ मिलकर स्टारिंग यू नामक एक टैलेंट हंट प्लैटफॉर्म के को-फाउंडर भी हैं।

अमन के बारे में यह भी अफवाह है कि वह एक्ट्रेस सीरत कपूर को डेट कर रहे हैं। जब सीरत कपूर से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने न तो अपने रिश्ते को नकारा और न ही पुष्टि की, उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'मैं एक ऐसी इंसान हूं जो बिना किसी शर्म के अपने दिल की बात खुलकर कहती है। मैं समझती हूं कि लोग एक्साइटेड होते हैं और मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं देती। हालांकि, जब मुझे प्यार मिलेगा, तो मैं इसे नहीं छिपाऊंगी। लेकिन अभी के लिए, मेरा ध्यान अपने परिवार और काम पर है।'

दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो, 'आओ ना' में भी साथ काम किया है, जिसे जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल, जस्ट म्यूजिक के साथ कोलैब किया गया था। पिछले साल, रकुल प्रीत सिंह को एक हाई-एंड ड्रग रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने तलब किया था।

More from Filmibeat

Read more about: rakul preet singh aman preet
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X