..................... Who is Aditi Rao Hydari of Murder-3, कौन हैं मर्डर 3 की अदिति राव हैदरी? - Hindi Filmibeat

कौन हैं मर्डर 3 की अदिति राव हैदरी?

By Ajay Mohan

भट्ट कैम्‍प की फिल्‍म मर्डर 3 में रणदीप हुड्डा के साथ कामुक सीन के साथ सुर्खियों में आयीं अदिति राव हैदरी ने कहा है कि इस फिल्‍म के मध्‍यम से उन्‍होंने अपनी कामुकता को उकेरा है। इस स्‍टेटमेंट के बाद इंटरनेट के ट्रेंड में वो दिखने लगीं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर अदिति राव हैं कौन? चलिये हम आपको रू-ब-रू कराते हैं हैदराबाद की रॉयल फैमिली की इस बेटी से।

अदिति राव हैदरी का जन्‍म 1978 में हैदराबाद में हुआ था और वो दो रॉयल परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं। मुहम्‍मद सलेह अकबर हैदरी एवं जे रामेश्‍वर राओ। वो अकबर हैदरी की पोती हैं मोहम्‍मद सलेह हकबर की भतीजी।

अदिति ने अपने जीवन में अभिनय से पहले भरतनाट्यम सीखा। वो आगे चलकर लीला सैमसन की शिष्‍या बन गईं और 2007 में उन्‍होंने तमिल फिल्‍म श्रीगारम में अभियन किया। रुपहले पर्दे पर उनकी यह पहली अपियरेंस थी। यह फिल्‍म क्‍लासिकल डांस पर आधारित थी। इसके बाद उन्‍हें मलायालम फिल्‍म प्रजापति में ऑफर मिला। देखते ही देखते 2009 में उन्‍होंने बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली फिल्‍म थी दिल्‍ली 6, जिसमें उन्‍होंने रामा बुआ का रोल किया।

2011 में ये साली जिंदगी में शांति और रॉकस्‍टार में शीना का रोल किया। 2012 में लंदन, पेरिस, न्‍यूयॉर्क में ललिता का रोल किया। अब उनकी आने वाली फिल्‍म है मर्डर 3, जिसमें वो रोशनी का किरदार निभा रही हैं। इसके बाद उनकी फिल्‍म आयेगी नाम है बॉस जिसमें उनका नाम अदिति ही है।

अदिति इस फिल्‍मी करियर के दौरान दो बार उनकी ब्‍यूरोक्रैट सत्‍यदीप मिश्रा से शादी की चर्चा सुर्खियों में आयी। पहली बार 2005 में और फिर 2009 में। लेकिन 2012 में उन्‍होंने शादी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X