कौन है अदिति आर्य? अरबपति बैंकर उदय कोटक के बेटे जय कोटक ने बनाया है इनको हमसफर

Who is Aditi Arya?- अरबपति बैंकर उदय कोटक के बेटे जय कोटक की शादी के चर्चे हैं। पता चला है कि मंगलवार को उन्होने अदिति आर्य से शादी करके उनको अपना हमसफर बना लिया।
जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने अदिति के चेहरे को याद किया और सोचा कि इस चेहरे को पहले कहां देखा गया गया है। दरअसल अदिति आर्य पूर्व मिस इंडिया हैं। जैसे ही इसको लेकर चर्चा हुआ तो लोगों ने सर्च करना शुरु कर दिया कि आखिर अदिति आर्य हैं कौन?
आपको बता दें कि अदिति आर्य गुरुग्राम की रहने वाली हैं और उन्होने 2015 में फेमिना मिस इंडिया का ताज पहना था। यही नहीं, उन्होंने चीन में मिस वर्ल्ड 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अदिति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद सुखदेव कॉलेज में बिजनेस स्टडीज में ग्रैजुएशन किया है और येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है।
इसके अलावा अदिति आर्य फिल्मों का हिस्सा भी बन चुकी हैं और उनको रणवीर सिंह की फिल्म "83" में देखा गया था। ये एक धमाकेदार फिल्म थी जिसको 1983 क्रिकेट विश्व कप बनाया गया था।
कौन है जय कोटक?
बैंकिंग टाइकून उदय कोटक के बेटे जय कोटक, इस वक्त कोटक 811 के सह-प्रमुख हैं, जो कोटक के भीतर ही स्थापित एक फिनटेक है। इसके अलावा भी वो काफी कुछ करते हैं और एक बड़े बिजनेसमैन हैं।
इनकी शादी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता को स्पॉट किया गया था। उनकी तस्वीरें एक फैन पेज पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।
जय ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अदिति के साथ अपनी सगाई की पुष्टि की थी। उन्होने कैप्शन में लिखा था, "मेरी मंगेतर अदिति ने आज येल यूनिवर्सिटी से एमबीए पूरा कर लिया। अदिति आर्य आप पर बेहद गर्व है।''


Click it and Unblock the Notifications