Last Video: शूटिंग करते-करते इस टॉप एक्टर की सेट पर मौत, सदमें में को-एक्ट्रेस बार बार बोल रही एक ही बात
Rahul Banerjee Last Video: बंगाली सिनेमा इंडस्ट्री से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक एक्टर की शूट के दौरान मौत हो गई है। मशहूर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का अचानक निधन हो गया है। अपने आखिरी पलों में वो पश्चिम बंगाल-ओडिशा बॉर्डर पर दीघा नामक जगह पर शूटिंग कर रहे थे। मौत के बाद एक्टर राहुल का आखिरी वीडियो भी सामने आया है जिसके देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

राहुल बनर्जी का आखिरी वीडियो
राहुल का ये आखिरी वीडियो उनकी मौत से ठीक पहले हुई शूटिंग का बताया जा रहा है। राहुल की मौत की खबर सुनकर उनके फैंस में जहां शोक की लहर दौड़ गई है तो वहीं फिल्मी की टीम, कास्ट औक क्रू गहरे सदमे में है। वहीं उनके साथ काम कर रहीं को‑एक्ट्रेस श्वेता मिश्रा की हालत देख हर कोई भावुक हो गया।
समंदर में की थी आखिरी शूटिंग
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि राहुल बनर्जी की उम्र 43 साल थी। 29 मार्च को अभिनेता दीघा में टीवी शो 'भोले बाबा पार करेगा' की शूटिंग कर रहे थे। एक सीन के लिए समंदर में पानी में उतरना था। बताया जा रहा है कि सीन पूरा करने के बाद वे पानी में गए, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं लौटे।
सदमे में को-एक्ट्रेस की हालत खराब
राहुल के निधन की खबर से उनके साथ काम कर रही को‑एक्ट्रेस श्वेता मिश्रा पूरी तरह टूट गईं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जमीन पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और गहरे सदमे में दिखाई दे रही हैं। वे बार‑बार कहती नजर आती हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि अभी‑अभी जिसके साथ उन्होंने शूट पूरा किया, वह अब इस दुनिया में नहीं है। उनकी हालत देखकर साफ है कि यह सदमा उनके लिए कितना बड़ा है।
डूबने से पहले अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी ने शूट किया था आख़िरी सीन
— NDTV India (@ndtvindia) March 29, 2026
बंगाली टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई, मशहूर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का अचानक निधन हो गया है, राहुल का एक आख़िरी वीडियो भी सामने आया है, जो उनकी मौत से ठीक पहले शूट किया गया बताया जा… pic.twitter.com/JFBIi9SQTN
मौत से पहले राहुल का आखिरी वीडियो
यहीं से राहुल का आखिरी वीडियो चर्चा में आ गया। पानी में जाने से ठीक पहले उन्होंने एक सीन शूट किया था, जिसे अब उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है। इसके बाद जब वे समुद्र में उतरे, तो तेज लहरों या गहराई की वजह से डूब गए। सेट पर मौजूद लोगों को शुरुआत में इस बात का अंदाजा नहीं हुआ कि हालात इतने गंभीर हो जाएंगे।
अस्पताल में मृत घोषित
जब राहुल काफी देर तक बाहर नहीं आए, तब सेट पर मौजूद टेक्नीशियन और टीम के सदस्य हरकत में आए। उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी समय बीत चुका था। हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत दीघा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











