..................... Who is abusing Shah Rukh Khan on Twitter? - Hindi Filmibeat

OMg! कौन दे रहा शाहरूख को ट्विटर पर गालियां..

[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान बॉलीवुड के ऐसा अभिनेता हैं जो अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं और उनपर जान छिड़कते हैं। लेकिन अगर जरूरत पड़े तो यही स्टार फैंस की बतमीजी पर उन्हें दो बात सुनाने से भी नहीं चूकते। हाल में कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसे जानकर शाहरूख के चाहने वाले भी खफा हो जाएंगे।

shahrukh khan

जी हां, किसी ने किंग खान को ट्वविटर पर गंदी गंदी गालियां दी हैं और काफी बुरा भला कहा है। लेकिन जब लोग अपनी हदें भूल जाते हैं तो शाहरूख खान हमेशा उन्हें सही समय पर जवाब देते हैं। शाहरूख ने भी ट्विट कर के उस इंसान की अच्छे से खबर ली।

कुछ दिनों पहले भी शाहरूख ने अपनी नाराजगी ट्विटर पर तब उतारी थी, जब किसी ने उन्हें फिल्ममेकिंग पर ज्ञान देने की हिम्मत दिखाई थी। शाहरूख ने ट्विट करते हुए जवाब दिया था कि, ''भगवान मुझे ऐसे लोगों से बचाए जो हर वक्त यह ज्ञान देते हैं कि फिल्में कैसे बनानी चाहिए। क्योंकि मैंने काफी फिल्में की हैं इडियट्स..''

पढ़ें- PICS: फैन की शूटिंग, नजदीक से देखें स्टंट सीन करते शाहरूख

वहीं, आज भी शाहरूख ने अपना गुस्सा उतारने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। इस जवाब पर शाहरूख को अपने फैंस का भी खूब साथ मिला। कुछ फैंस ने उन्हें ऐसे लोगों को इग्नोर करने की सलाह दी तो कुछ ने अपना प्यार जताया। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि शाहरूख को अपशब्द कहने का हिम्मत किया किसने?

विशेष नोट- शाहरूख खान से जुड़ी और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X