कौन है अभिषेक शर्मा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल? ब्रिटेन में पढ़ाई और इंडिया में इतना तगड़ा बिजनेस
Who is Laila Faisal? क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को लेकर मशहूर है कि वो अपने बल्ले से ऐसी आग उगलते हैं कि सामने वाली टीम पस्त पड़ जाती है। लेकिन इस वक्त उनकी बैटिंग नहीं बल्कि रिलेशनशिप को लेकर चर्चा हो रही है। जी हां, दरअसल उनका नाम इस वक्त एक लड़की से जुड़ रहा है जो कि अक्सर उनके साथ स्टेडियम में दिखती है।

कहा जा रहा है कि काफी जल्दी दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिषेक शर्मा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल की जो कि आईपीएल के दौरान कई बार उनके साथ दिखीं थीं। अभिषेक की पहली गर्लफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया था जिसके बाद वो कानूनी पचड़े में फंस गए थे।
कौन है लैला फैसल?
लैला फैसल का नाम सुनते ही लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर अभिषेक शर्मा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन है? रिपोर्ट्स की मानें तो लैला फैसल एक बिजनेसवुमन है। उनका जन्म साल 2000 में दिल्ली में हुआ था और इस वक्त वो महज 25 साल की हैं।
फैशन और बिजनेस में अपना करियर बनाने की दिशा में वो लगातार काम कर रही हैं लेकिन उनके काम को लेकर सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। दिल्ली में पलीं बढ़ीं लैला काफी सुंदर हैं। दिल्ली के आरके पुरम में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद वो हायर एजुकेशन के लिए ब्रिटेन चली गईं थीं और वहां किंग्स कॉलेज लंदन से मनोविज्ञान में डिग्री हासिल की। फिलहाल वो अभिषेक को लेकर काफी चर्चा में हैं।
इस ब्रांड की शुरुआत की
बता दें कि लैला लग्जरी अपने कार्यक्षेत्र में काफी ज्यादा एक्टिव हैं और फैशन लेबल एलआरएफ डिज़ाइन्स की सह-संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अपनी मां रूही फैसल के साथ मिलकर शुरू किया था। उनका ये शानदार ब्रांड इंडियन क्लॉथ और कश्मीरी शिल्प कौशल पर काम करता है। देखने वाली बात होगी कि लैला फैसल कब अभिषेक को अपना जीवनसाथी बनाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











