..................... Who Is 22 Years Old Actress Aneet Padda To Be Seen Opposite Ananya Panday Brother Ahaan Panday - Hindi Filmibeat

22 साल की ये एक्ट्रेस करेगी अनन्या पांडे के भाई संग रोमांस, काजोल संग कर चुकी है स्क्रीन शेयर

Who Is Aneet Padda

Who Is Aneet Padda: अहान पांडे की फिल्म को लेकर हाल ही में घोषणा की गई थी। उनकी यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होने वाली है और इसका नाम 'सैयारा' होगा। इस फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट करने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि YRF की यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

अहान पांडे की इस डेब्यू फिल्म में उनके साथ में अनीत पड्डा को देखा जाने वाला है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तभी से फिल्म की हीरोइन पर सभी की नजर बनी हुई है। फैन्स जानना चाहते हैं कि आखिरकार अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे के साथ में इस फिल्म में कौन सी हीरोइन रोमांस करने वाली है।

इसीलिए अगर हम इस फिल्म की एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बात करें तो आपको बता दें कि वह इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने में लगी हुई है। उनका जन्म अक्टूबर 2002 में हुआ और वह अभी सिर्फ 22 साल की है। इससे पहले 2022 में आई फिल्म 'सलाम वेंकी' में उनको देखा गया था। फिल्म में वह काजोल के साथ नजर आई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2024 में अनीत पड्डा को वेब सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राय' में देखा गया था। फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ-साथ वह कई टीवी कमर्शियल्स का भी हिस्सा बन चुकी है। सोशल मीडिया पर भी उनका काफी एक्टिव देखा जाता है। बता दे कि उनको एक एक्ट्रेस के तौर पर कोई खास पहचान नहीं मिल पाई है।

लेकिन अब अनीत पड्डा YRF के बैनर तले बन रही फिल्म 'सैयारा' में लीड किरदार निभाने जा रही है। एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी यह पहली फिल्म होगी। उनके लिए यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट भी हो सकता है। अभी यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म से अनीत पड्डा को कितनी लोकप्रियता हासिल होती है।

Read more about: ananya panday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X