#MustRead: नरेंद्र दामोदरदास मोदी....नाम तो सुना होगा...दबंग, डॉन और शहंशाह!

नरेंद्र दामोदरदास मोदी...इस नाम में जितना वज़न है, उतना वज़न इस देश के काफी कम लोगों में होता है। केवल बात से जो इंसान आपको ये यकीन दिला दे कि कुछ तो होगा, कुछ तो हो ही जाएगा...उस इंसान में कोई बात तो होगी।

56 इंच का सीना से नरेंद्र मोदी इस देश के लिए एक दबंग नेता बन गए। यूं कहिए राजनीति के शहंशाह और कूटनीति के डॉन। और आज हम बात करेंगे उनके बॉलिवुडिया स्टाइल की। यानि कि उनकी फिल्मी कहानी की।

Narendra Modi Film

नरेन्द्र मोदी एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी कहानी काफी ज़्यादा फिल्मी है। एक चायवाले से देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर आसान तो नहीं रहा होगा। और यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कहानी में है हर फिल्मी मसाला।
[ये होगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म - 13 दमदार एक्टर्स!]

उनकी सक्सेस स्टोरी देखिये वे कहां से कहां जा पहुंचे। इस समय समूची दुनिया उनकी सक्सेस से प्रभावित है। तो हमने ढूंढे कई ऐसे एक्टर जो उनकी बायोपिक में उनका रोल करने के लिए परफेक्ट माना जा रहा है -

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को लेकर एक नरेन्द्र मोदी बायोपिक प्लान भी हो रही है और इसे प्रकाश झा कर रहे हैं, ऐसी खबरें हैं लेकिन अभी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।

अनुपम खेर
वहीं दूसरी नरेन्द्र मोदी बायोपिक में अनुपम खेर हैं और इस खबर को भी इतने परदे में रखा गया है कि डीटेल कहीं से भी लीक नहीं हो रही है। अब देखना है कि खबर में कितनी सच्चाई है।

मनोज बाजपेयी
क्योंकि ऐसा कुछ है नहीं जो मनोज बाजपेयी नहीं कर सकते! अभिनय के क्षेत्र में!

परेश रावल
परेश रावल ने खुद कंफर्म किया है कि पीएम मोदी ने उनका किरदार परदे पर उतारने की इजाज़त दे दी है और परेश रावल उनका रोल करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

और भी चेहरे
जहां परेश रावल की मोदी बायोपिक गुजराती में हैं वहीं बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जो मोदी बनने की कतार में शामिल हैं और जिनके बारे में डायरेक्टर भूल चुके हैं पर नरेन्द्र मोदी के किरदार के लिए ये एक्टर परफेक्ट हैं।

ओम पुरी की दमदार आवाज़
ओम पुरी की दमदार आवाज़ की वजह से इस रोल के काफी करीब माने जा रहे थे क्योंकि मोदी एक बेहतरीन वक्ता हैं। और यही कारण है कि ओम पुरी को नरेन्द्र मोदी के किरदार के लिए परफेक्ट माना जा सकता है।

सचिन खेडेकर का कद - काठी
सचिन खेडेकर ऐसे अभिनेता हैं जो किसी की भी कद काठी सबसे अच्छे तरीके से अपनाते हैं। इस किरदार को वो अमर कर सकते थे। इसलिए सचिन खेडेकर को भूल जाना...थोड़ा अजीब है।

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय को तो नरेंद्र मोदी के यंग किरदार के लिए अप्रोच किया गया था। अब फिल्म में ये हिस्सा है या नहीं इसकी कोई जानकारी किसी को नहीं है। और अब तो वो भाजपा का हिस्सा भी हैं।

ऋषि कपूर?
राउफ लाला के किरदार के बाद सबको यकीन हो चुका है कि अगर लाउड की बात आती है तो ऋषि कपूर चौंका सकते हैं। ऐसे में नरेन्द्र मोदी को वो परफेक्ट तौर पर उतार सकते थे।

नसीरूद्दीन शाह
नसीरूद्दीन शाह की गंभीरता को इस रोल के लिए परफेक्ट हो सकती थी पर उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया। हालांकि राजनीती में उनके 10 मिनट के रोल ने तहलका कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X