तू है कौन? डेविड बेकहम के साथ फोटो देखकर लोगों ने हर्षवर्धन कपूर को किया ट्रोल, मिला मुंहतोड़ जवाब!

Harshvardhan Kapoor Troll- इस वक्त एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें डेविड बेकहम के साथ अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर नजर आ रहे हैं। हालांकि ये तस्वीर पोस्ट करना उनपर तब भारी पड़ गया जब लोगों ने उनको बुरी तरह से ट्रोल करना शुरु कर दिया।
जी हां, लोग उनकी पहचान पर सवाल उठा रहे थे और एक का कहना था कि, 'डेविड सोच रहे होगे ये कौन है?' इसके बाद हर्षवर्धन कपूर ने जो जवाब दिया वो काफी हैरान करने वाला था। उनको अच्छी तरह से पता था कि कैसे ट्रोलर्स के मुंह बंद किए जाते हैं।
इस तस्वीर के कमेंट सेक्शन में जब एक इंटरनेट यूजर ने पूछा, "उसने ये नहीं पूछा कि तू है कौन?" इसके बाद किसी को नहीं लगा होगा कि हर्षवर्धन जवाब देंगे। हर्ष ने ट्रोल को करारा जवाब दिया और लिखा, "भाई वो मेरे घर पे आया...तू कौन है?"
फिर क्या था इसके बाद लोग उनके इस जवाब का तारीफ कर रहे हैं और लगातार बातें कर रहे हैं। पता चला है कि हर्षवर्धन कपूर हाजिर जवाब हैं और अक्सर इस तरह से लोगों का मुंह बंद करवा सकते हैं। डेविड को इंडिया और न्यूजीलैंड का मैच देखते हुए देखा गया था।
मैच के बाद, डेविड ने सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा द्वारा उनके सम्मान में घर पर आयोजित एक हाउस पार्टी में भाग लिया। हर्ष ने जो फोटो शेयर की है वह हाउस पार्टी की है।
अपने फैन-बॉय मोमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हर्ष ने लिखा, "पिछली रात डेविड बेकहम से मिला... उनसे यूनाइटेड और क्लब की स्थिति के बारे में बात की... इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता..." सारा मामला बस इस तस्वीर के बाद हुआ है।
हर्षवर्धन कपूर को अक्सर उनके फ्लॉप फिल्मी करियर को लेकर ट्रोल किया जाता है। हालांकि उन्होने कुछ शानदार फिल्मों में काम किया है लेकिन उनको कभी भी अपने पिता और बहन की तरह कामयाबी नहीं मिल पाई। आप देखिए हर्षवर्धन कपूर का ये ट्वीट..


Click it and Unblock the Notifications











