रेमो की अगली फिल्म में इतने करोड़ लेगें वरुण धवन, कैटरीना को सिर्फ 7 करोड़, ऐसा क्यों
वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर हाल ही में रिलीज हुई है और फिल्म में उनका अभिनय चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि खबर है रेमो की अगली डांस फिल्म में वरुण धवन और कैटरीना कैफ नजर आने वाले है जिसमे वरुण धवन 32 करोड़ की फीस ले रहे है तो वहीं कैटरीना कैफ 7 करोड़ रुपए ले रही है।
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में इसकी बात जोरों पर है। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि वरुण धवन अब काफी बड़े स्टार बन चुके है और उनकी एक फिल्में अभी तक फ्लॉप नहीं हुई जिस कारण उनकी फीस में बढ़ोतरी होना तो लाजमी है पर कैटरीना कैफ भी काफी बड़ी स्टार है और इसी कारण जब से कैट की फीस सबके सामने आई है लोग इस बात को मानने से इंकार कर रहे है।

वरुण धवन की बात की जाए तो उनके सुपरस्टार सलमान खान का भविष्य कहकर बुलाया जाता है और कहा जाता है कि वरुण बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार साबित होगे।
सलमान खान से अपनी तुलना करने पर वरुण ने कहा थी कि इसमे कोई दो राय नहीं है कि मै सलमान भाई का बहुत बड़ा फैन हूं और मेरी उनसे कभी बराबरी नहीं हो सकती क्योंकि वो बहुत बड़े दिलवाले है और बहुत सुपरस्टार है।
वरुण धवन ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी और करण जौहर ने उनको लॉंच किया था। बता दें कि उसके बाद से वरुण ने कई फिल्में की लेकिन एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है और वो सिलसिला अभी भी बरकरार है।
कैटरीना कैफ के साथ वरुण ने अभी तक एक भी फिल्म नहीं की है पर अब रेमो की एबीसीडी सीरीज की अगली फिल्म मे आपको दोनो का रोमांस और डांस देखने को मिलेगा।
इसके पहले भी वरुण इस सीरीज का हिस्सा था जिसमें वरुण के साथ श्रद्धा कपूर को डांस करते देखा गया था। फिलहाल इन दिनो वरुण धवन फिल्म सुई धागा और कैटरीना कैफ फिल्म जीरो और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए काफी ज्यादा व्यस्त है।
हाल ही में कैटरीना कैफ को फिल्म टाइगर जिंदा है में एक्शन करते देखा गया था जिसको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।
बता दें कि रेमो की ये फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी क्योंकि अभी रेमो फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











