तब्बू के साथ पोज देते हुए अर्जुन कपूर ने स्ट्रीट डॉग के साथ की ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो

फिल्म 'कुत्ते' को लेकर अर्जुन कपूर काफी ज्यादा बिजी हैं और इस वक्त उनको लेकर चर्चा भी है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ तब्बू नजर आने वाली हैं जो कि कमाल की अदाकारा हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर और तब्बू को फिल्म के प्रमोशन के लिए शहर में क्लिक किया गया था और उन्होंने पापराज़ी के साथ एक मजेदार बातचीत की। अर्जुन को एक गली के पपी को प्यार करते हुए देखा गया जो वहां मौजूद था जब वे पैपराज़ी के लिए पोज दे रहे थे।
जब अर्जुन उस पपी को दुलार कर रहे थे तब बगल में खड़ी तब्बू ने भी पपी को प्यार से देखा। जी हां, तब्बू और अर्जुन कपूर पोज दे रहे थे और इस दौरान एक पपी उनको नजर आ गया और वो पोज देना छोड़कर उसको प्यार करने लगे थे।
जब वो उस पपी से प्यार कर रहे थे तभी पैपराजी में से किसी ने पपी की आवाज निकाली। अर्जुन कपूर ने तुरंत इस आवाज पर रिएक्ट किया और कहा कि, ''जो आवाज निकालनी है निकालो, बस जाकर फिल्म देखो।''
इसके बाद से ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था और कई स्टार्स फिल्म का हिस्सा हैँ। अर्जुन कपूर और तब्बू के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











