..................... While posing with husband K.L. Rahul, Athiya Shetty's wedding diamond ring caught everyone's attention|पति K.L. Rahul संग पोज करती अथिया शेट्टी के वेडिंग डायमंड रिंग ने खींचा सबका ध्यान| - Hindi Filmibeat

पति K.L. Rahul संग पोज करती अथिया शेट्टी के वेडिंग डायमंड रिंग ने खींचा सबका ध्यान, आप भी देखें

K L Rahul

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद क्रिकेटर K.L. Rahul और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में एक निजी समारोह में दोनों ने सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। शादी के बाद अथिया और K.L. Rahul ने पैपराजी के सामने पोज भी किया। इसके साथ दोनों ने सोशल मीडिया अपनी शादी से जुड़ी चुनिंदा फोटो भी अपलोड की है जो काफी वायरल हो रही है। अथिया का वेडिंग लुक काफी प्यारा लग रहा है। पेस्टल पीच कलर के लहंगा के साथ अथिया ने पोल्की और पर्ल की ज्वेलरी पहनी थी। लेकिन इन सबके बीच अथिया के ब्राइडल लुक में जिसने अपना ध्यान सबसे ज्यादा खींचा वह है उनका डायमंड रिंग।

वेडिंग रिंग है शानदार :
अथिया शेट्टी और K.L. Rahul की शादी की जो तस्वीरें सामने आयी हैं, उनमें किसी में वह अथिया की तरह देखकर मुस्कुरा रहे हैं तो किसी में वह अथिया का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं। किसी तस्वीर में केएल अथिया का हाथ थामे फेरे लेते हुए दिख रहे हैं। शादी के बाद अथिया पति K.L. Rahul के साथ बाहर आयी और पैपराजी के सामने दोनों ने पोज दिया। इस दौरान अथिया के गले में उनका मंगलसूत्र तो साफ-साफ नहीं दिखाई दिया लेकिन उनके हाथों में डायमंड का वेडिंग रिंग बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस रिंग से किसी की नजरें ही नहीं हट पा रही हैं। अथिया के ब्राइडल लुक की तस्वीरों के साथ ही उनके रिंग की क्लोज फोटो भी काफी वायरल हो रही है।

पिता का रोल बेहतर निभाता हूं :
अथिया और K.L. Rahul के फेरों के बाद बंगले के बाहर इंतजार कर रहे पैपराजी से मिलने सुनील शेट्टी खुद पहुंचे। उन्होंने कहा, "फेरे हो चुके हैं और मैं ऑफिशियली ससुर बन चुका हूं। जैसे अहान मेरा बेटा है, ठीक वैसे ही राहुल भी मेरा बेटा है। इन लॉ जैसी कोई बात नहीं है। मैं पिता का रोल ज्यादा अच्छा निभाता हूं।" इस दौरान बेटी की शादी की खुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही थी। सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने पैपराजी के बीच मिठाई के डिब्बे भी बांटे। सुनील शेट्टी ने बताया, "शादी का समारोह छोटा रहा लेकिन काफी मजा आया। सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही इसमें शामिल हुए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X