किस धर्म को मानती हैं उर्फी जावेद ? इस्लाम से निकाले जाने पर एक्ट्रेस का बड़ा बयान, बोलीं- मैं मुसलमान...

टीवी एक्ट्रेस और फैशन आइकन कही जाने वाली उर्फी जावेद अकसर अपने बोल्ड अवतार को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। कई बार उन्हें उनके कपड़ों के लिए ट्रोल किया जा चुका है, लेकिन फैशन इंडस्ट्री में उनका नाम काफी बड़ा हो गया है अपने यूनिक फैशन सेंस से उर्फी जावेद ने दुनियाभर में डंका बजा दिया है। फिलहाल तो उर्फी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंफ्लुएंयसर फैजान अंसानी ने दावा किया है कि एक्ट्रेस को इस्लाम धर्म से निकाल दिया गया है। वहीं अब फैजान के इस दावे पर एक्ट्रेस उर्फी जावेद का रिएक्शन सामने आया है।

Urfi javed

धर्म छोड़ने पर क्या बोलीं उर्फी जावेद

हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने धर्म को लेकर बात कही है। उर्फी जावेद कहती हैं कि मैं इस्लाम से निकल गई बहुत पहले ही... इसके बाद उर्फी हंसने लगती हैं। इंटरव्यूअर ने पूछा कि क्या अब आपका नाम गीता भारद्वाज हो गया है ? इस सवाल पर उर्फी हैरान रह जाती हैं और कहती हैं कि कौन बोल रहा है ये सब ? इसके बाद उर्फी कहती हैं कि मुझे कौन ही धर्म से निकालेगा मैं ऐसे किसी धर्म को नहीं मानती मैं एक नास्तिक हूं। उर्फी आगे कहती हैं कि जिसका कोई ठिकाना ही नहीं है उसे आप कहां से निकालोगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छा रहा खुद निकल गई वरना अब निकाला जाता वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जब भगवान मानते ही नहीं तो कुछ गलत होता है तो भगवान को दोष भी मत दिया करो।


क्या कहा फैजान अंजारी ने...

फैजान ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें (उर्फी को) इस्लाम और कुरान में विश्वास नहीं है। इसीलिए उन्हें मुस्लिम समुदाय से अलग करने का फैसला लिया गया है। फैजान ने यह भी कहा कि मौलाना ने लिखित पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। इसी के साथ ही उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि अब से उर्फी को उनके मुस्लिम नाम से नहीं बल्कि उन्हें उनके नए नाम से पुकारा जाए।

More from Filmibeat

Read more about: urfi javed trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X