सूर्यवंशी के साथ जाने की होड़ में अंतिम, सत्यमेव जयते 2 समेत ये फिल्में? कौन होगा कामयाब, दिवाली पर धमाका!

सभी को पता है कि दिवाली पर सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हो रही है और ये थिएटर्स खुलने के बाद रिलीज होने वाली सबसे बड़़ी फिल्म साबित होने वाली है। सूर्यवंशी की रिलीज डेट के ऐलान के साथ एक और होड़ कुछ फिल्मों में छिड़ी हुई है जो कि काफी शानदार होने वाली है। दरअसल हर निर्माता अपने प्रोडक्शन की फिल्म को इस पुलिस ब्रह्मांड फिल्म से जोड़ना चाहता है।

पिंकविला की मानें तो चार ऐसी फिल्में हैं जिनके मेकर्स चाहते हैं कि सूर्यवंशी के साथ उनकी फिल्म का ट्रैलर अटैच किया जाना चाहिए। इस लिस्ट में आयुष शर्मा की अंतिम: द फाइनल ट्रुथ, सत्यमेव जयते 2, बंटी और बबली 2 और तड़प शामिल हैं।

sooryavanshi, antim the final truth, satyameva jayate 2, सूर्यवंशी, अंतिम, सत्यमेव जयते 2

इन सभी के प्रोड्यूसर्स चाहते हैं कि वो अपनी फिल्मों का ट्रेलर दिवाली आ रही सूर्यवंशी के साथ जोड़ें। लेकिन देखना ये है कि आने वाले महीने में किस फिल्म का ट्रेलर सूर्यवंशी के साथ रिलीज होता है।

2 साल से पेंडिंग है

2 साल से पेंडिंग है

अक्षय कुमार कैटरीना कैफ की ये फिल्म करीब 2 साल से पेंडिंग है और कोरोना काल के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। इंडस्ट्री के कुछ प्रोड्यूसर्स इस कारण अपनी फिल्म को अटैच करना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म देखने लोग काफी तादात में जाने वाले हैं।

धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

बता दें कि इन सभी फिल्मों ट्रेलर्स पर काम चल रहा है और एक के बाद एक ये सभी दिवाली पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कोरोना काल के दौरान कुछ फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई थीं लेकिन उनको कुछ खास रिसपॉन्स नहीं मिला था।

चर्चा में हैं ये फिल्में

चर्चा में हैं ये फिल्में

इन फिल्मों में सुपरस्टार अक्षय कुमार की लक्ष्मी भी शामिल थी। अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो इसके अलावा वो पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, अतरंगी रे और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं।

रामसेतु का ऐलान

रामसेतु का ऐलान

इसके अलावा उन्होने रामसेतु का ऐलान कुछ महीनें पहले किया था जो कि इतिहास पर आधारित होगी। अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है वो एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में बनाते हैं।

 हाउसफुल 4 में नजर आए थे

हाउसफुल 4 में नजर आए थे

आखिरी बार बड़े पर्दे पर वो हाउसफुल 4 में नजर आए थे और इस फिल्म में उनके साथ कई स्टार्स दिखे थे। फिल्म ने रिलीज होकर काफी बड़ा धमाका किया था। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट थे।

फैंस करेंगे एंजॉय

फैंस करेंगे एंजॉय

अब लॉकडाउन खत्म हो गया है और लगातार अक्षय कुमार एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज करेंगे। फैंस निश्चित तौर पर काफी एंजॉय करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X