"जिंदगी में आगे कुछ भी हो लेकिन सलमान मेरे परिवार की तरह रहेंगे"

By Shweta

सलमान खान और कैटरीना कैफ लगभग 5 सालों के बाद एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। इन पांच सालों में बहुत कुछ बदला। एक ऐसा भी समय आया था जब कैटरीना सलमान के सामने भी आने से बचती थीं लेकिन अब सबकुछ ठीक हो गया है।

कैटरीना कैफ ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि "मुझे नहीं पता था कि मेरी जिदंगी में आगे क्या होगा लेकिन इतना तय है कि सलमान खान हमेशा मेरे परिवार की तरह रहेंगे।" कैटरीना कैफ सिर्फ सलमान खान नहीं बल्कि पूरे खान परिवार के काफी क्लोज हैं और खासकर सलमान खान की बहनों के।

wherever-life-takes-me-salman-khan-will-always-be-family-says-katrina-kaif

फिलहाल कैटरीना कैफ की बात की जाए तो फिलहाल कैटरीना कैफ एक साथ तीनों खान के साथ काम कर रही हैं जो बहुत बड़ी बात है। उनकी सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है रिलीज होने वाली है तो आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग कर रही हैं और शाहरुख खान के साथ आनंद एल राय की फिल्म में लीड रोल में हैं।

तीनों के बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने कहा कि "आमिर खान का फिल्मों में दिमाग बहुत अधिक चलता है। सलमान और शाहरुख खान देश के बेस्ट टैलेंट हैं। मैं क्यों अधिक से अधिक नहीं सीखना चाहूंगी? मैं हैप्पी सेट पर काम करना पसंद करती हूं जहां आपके बाकि दोस्त भी उसी पैशन के साथ काम करते हों।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X