कहां है 'तारे जमीन पर' का योहान अवस्थी? एक्टिंग छोड़ गाड़े सफलता के झंडे, बन गया गोल्ड मेडलिस्ट
Where is Sachet Sachet Engineer: आमिर खान की फिल्म 'तारे ज़मीन पर' ने रिलीज होकर एक क्रांति की थी और मां बाप का कमजोर बच्चों को देखने का नजरिया बदल गया था। फिल्म में लीड रोल दर्शील सफारी ने निभाया था और वो कमाल का था।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ़िल्म में ईशान के बड़े भाई 'योहान अवस्थी' का किरदार निभाने वाले अभिनेता सचेत इंजीनियर इस वक्त कहां हैं? बता दें कि योहान ने लाइमलाइट से दूर रहकर कुछ ऐसा कर डाला है जिसके बारे में जानकर आपको एक जोर का झटका लगने वाला है।
उन्होंने अभिनय को अलविदा कहा और एक क्षेत्र में गोल्ड मेडलिस्ट बन गए। हालांकि फिल्म में योहान के इतने सीन नहीं थे लेकिन अपनी एक्टिंग से उन्होंने खुद की पहचान काफी जल्दी करवा दी थी। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वो बॉलीवुड को अलविदा कह देंगे।
गोल्ड मेडल हासिल किया
योहान इंजीनियर की बात करें तो उन्होंने एक्टिंग छोड़ने के बाद डेंटिस्ट्री की पढ़ाई की थी। उन्होंने DY पाटिल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और पेरियोडोंटोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके बाद वो नहीं रुके और लंदन जाकर अपनी डिग्री पूरी की। वो लंदन के मशहूर UCL ईस्टमेन डेंटल इंस्टीट्यूट से पेरियोडोंटोलॉजी में पढ़े और M.Clin.Dent किया। सचेत को लेकर उनका परिवार और दोस्त काफी खुश हैं क्योंकि हो सकता था कि इंडस्ट्री में उनको इस तरह की कामयाबी ना मिलती। आमिर खान उनके संपर्क में अभी भी हैं या नहीं इसको लेकर किसी तरह खुलासा नहीं हुआ है। पता ये भी चला है कि सचेत UK में एक ट्रेंड पायलट भी हैं जो कि एक शानदार उपलब्धि है।
क्या बोले लोग?
सचेत की कामयाबी के बारे में जानकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''ये तो मूवी में भी अव्वल दर्जे का ज़हीन ही था।'' एक ने लिखा, ''उसने अपने किरदार को सच कर दिखाया।'' एक ने लिखा, ''लड़का बचपन से ही अव्वल था।'' एक ने लिखा, ''मुबारक हो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

