इस बॉलीवुड एक्टर ने अक्षय संग किया था काम, नौकरानी के रेप केस में पहुंचा जेल, अब विदेश में बेच रहा कपड़े!

Where is Shiney Ahuja today: अपनी गहरी भूरी आंखों और हैंडसम लुक से इस बॉलीवुड एक्टर ने कभी लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। ये हीरो इतना अट्रैक्टिव था कि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे सितारों को भी टक्कर देता था। लेकिन किस्मत ने ऐसी करवट ली कि इस एक्टर को एक रेप केस में 7 साल की जेल काटनी पड़ी। इसके बाद उसने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और विदेश चला गया।
हम बात कर रहे हैं शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja) की- वही एक्टर, जिन्होंने 'गैंगस्टर', 'भूल भुलैया' और 'फना' जैसी फिल्मों में दमदार रोल निभाए थे।
इंजीनियरिंग छोड़ थिएटर में कदम
दिल्ली में एक आर्मी ऑफिसर पिता और हाउसवाइफ मां के घर जन्मे शाइनी का करियर शुरू में इंजीनियरिंग की ओर बढ़ रहा था। लेकिन थिएटर डायरेक्टर बैरी जॉन से मिलने के बाद उनकी जिंदगी की दिशा बदल गई। उन्होंने बेंगलुरु में थिएटर जॉइन किया और वहीं से एक्टिंग की शुरुआत की।
ऐड्स से बॉलीवुड तक का सफर
शाइनी ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की। उनके मासूम लुक्स और नैचुरल एक्सप्रेशन ने लोगों का ध्यान खींचा। फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने उन्हें एक ऐड में देखकर इतना इंप्रेस हुए कि उन्होंने शाइनी को अपनी फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' में लीड रोल दे दिया। ये फिल्म शाइनी के लिए किसी सपने जैसी लॉन्चिंग थी। इसमें उन्होंने चित्रांगदा सिंह, केके मेनन और सौरभ शुक्ला के साथ काम किया।
एक साल में चार फिल्में, हर जगह छा गए
पहले ही साल में शाइनी ने चार फिल्में कीं, जो किसी भी नए एक्टर के लिए बड़ी बात है। 'गैंगस्टर' (जिससे कंगना रनौत ने डेब्यू किया था) ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म हिट रही और शाइनी की तारीफ हर जगह होने लगी। इसके बाद 'वो लम्हे', 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का उभरता सितारा बना दिया।
खत्म हुआ करियर
लेकिन साल 2009 में सब कुछ अचानक बदल गया। शाइनी पर अपनी 19 साल की घरेलू नौकरानी के साथ रेप, धमकाने और कैद में रखने के आरोप लगे। कोर्ट ने उन्हें सज़ा सुनाई और उनका करियर यहीं से खत्म हो गया। कुछ महीनों बाद उन्हें जमानत तो मिल गई, लेकिन शर्त थी कि वे दिल्ली से बाहर नहीं जाएंगे।
अब कहां हैं शाइनी आहूजा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज शाइनी आहूजा भारत छोड़कर फिलीपींस में रहते हैं और वहां एक गारमेंट बिजनेस संभाल रहे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए क्योंकि वो पहले से बिल्कुल अलग दिख रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications













