नंदिता मेहतानी संग कब करेंगे विद्युत जामवाल शादी? बताया वेडिंग प्लान
सनक एक्टर विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से कुछ दिन पहले सगाई कर फैंस को चौंका दिया। अचानक विद्युत जामवाल ने रोमांटिक तस्वीरें नंदिता के साथ शेयर की और ये गुडन्यूज दी। अब एक मीडिया से बातचीत में विद्युत जामवाल ने अपने शादी के प्लान को लेकर खुलासा किया।
इंडिया टुडे संग बातचीत में विद्युत जामवाल ने शादी के सवाल पर जवाब दिया। वह बताते हैं कि हां हम दोनों ने सगाई कर ली हैं और हम इस प्यारी फीलिंग को एन्जॉय कर रहे हैं। आजकल हर कोई हमसे शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं। लेकिन अभी तक शादी की कोई तारीख नहीं है। मैं अभी सगाई और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता रहा हूं। हां बहुत खुश हूं।

बता दें 1 सितंबर को विद्युत जामवाल ने ताज महल के सामने नंदिता को सगाई की अंगूठी पहनाई और सगाई की। इस रोमांटिक अंदाज को विद्युत जामवाल के फैंस ने काफी पसंद किया। अभी तक शादी को लेकर एक्टर ने कोई खास खुलासा नहीं किया है।
आपको बता दें नंदिता मेहतानी करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की पहली पत्नी हैं। दोनों ने सालों पहले तलाक ले लिया था। इसके बाद नंदिता का नाम कई सुपरस्टार के साथ जुड़ चुका है।
नंदिता कुछ समय पहले टम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की डिजाइन और स्टाइलिस्ट भी रही हैं। आजकल नंदिता एम्पायर एक्टर डिनो मारियो के साथ मिलकर एक कंपनी चलाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











