सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा'- नहीं मिल रहे हैं थिएटर्स- फैंस ने कर डाली ये मांग
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद लोग इस सवाल से परेशान हैं कि आखिरकार ऐसा क्या हो गया था जिससे अभिनेता को ये कदम उठाना पड़ा। जबकि उनकी फिल्म दिल बेचारा रिलीज होने वाली थी और पूरी तरह से शूट हो चुकी थी। इस समय हम उनकी आखिरी फिल्म बारे में बात करेंगें। इस फिल्म से कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
सुशांत तो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी फिल्म दिल बेचारा काफी जल्दी रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री संजना सांघी भी नजर आने वाली है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म को भी थिएटर्स नहीं मिल रहें हैं और यही कारण है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इसके पहले उनकी फिल्म ड्राइव भी ओटोटी पर रिलीज हुई थी।
शुरु हुई सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग- जॉन अब्राहम के साथ मिलाप जावेरी की धमाकेदार तस्वीरें वायरल


Click it and Unblock the Notifications