वत्सल ने तब्बू के लिए गाना गाया

तो बात पक्की की गैलरी देखें
वत्सल ने बताया, "यह सच है कि मैं शुरुआत में तब्बू से बहुत डरता था क्योंकि वह बहुत बड़ी कलाकार हैं। हम शूटिंग के सिलसिले में ऊटी गए थे। इस दौरान मैं जान पाया कि वह बेहद सरल और मजाकिया स्वभाव की हैं। जब हम लोग घुल-मिल गए तो बहुत मजा आया।"
वत्सल ने बताया "हम लोग अंताक्षरी खेल रहे थे, जिसमें एक तरफ लड़कियां और दूसरी ओर लड़के थे। मैं तब्बू के लिए गाना गाने के इंतजार में था। मुझे 'र' शब्द से गाने का मौका मिल गया और मैंने उनकी ही फिल्म विजयपथ का 'रुक रुक रुक' गाना गाया। वैसे यह मेरा पसंदीदा गीत है।"
अभिनेत्री तब्बू तो बात पक्की फिल्म बॉलीवुड वत्सल सेठ शरमन जोशी sharman joshi tabbu toh baat pakki vatsal seth


Click it and Unblock the Notifications