जब एक साथ दो हीरो आए सामने- बाहुबली 2 और OPPO F3
जिस तरह और जिस समय लोग बाहुबली 2 का इंतज़ार कर रहे थे उसी तरह एक चीज़ का भी लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और वो था OPPO F3 फोन के लॉन्च होने का।
फिल्म बाहुबली 2 जिसका इंतज़ार हम सभी को पिछले दो सालों से था, आखिरकार इस शुक्रवार को रिलीज़ हो ही गई है। फिल्म के पहले भाग यानि बाहुबली 1 का अंत जब इस सवाल के साथ होता है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, तभी से ही बाहुबली 2 का इंतज़ार शुरू हो गया।
ये ऐसा सवाल बन चुका था जिसे अगर राष्ट्रीय सवाल घोषित कर दिया जाता तो गलत नहीं होता। खैर, बाहुबली : द कॉन्क्ल्यूज़न के रिलीज़ के बाद इस सवाल को लेकर सभी के मन की उत्सुकता दूर हो ही गई और लोगों को पता चल गया कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।

ये काफी हैरानी और गर्व की बात है कि इस फिल्म ने रिलीज़ होने से पहले ही लोगों का ध्यान पूरी तरह से अपनी ओर खींचा हुआ था। कारण सिर्फ यही है कि अभी तक भारतीय सिनेमा में ऐसी फिल्म नहीं देखी गई।
1. ये पहली भारतीय फिल्म है जो 4k हाई डेफिनेशन फॉरमेट में रिलीज़ की गई। तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि फिल्म के ग्राफिक्स कितने बेहतरीन होंगे। यही नहीं, फिल्म का म्यूज़िक भी काफी ज़बर्दस्त है। इस फिल्म के म्यूज़िक डायरेक्टर एमएम कीरानी ने इसके लिए काफी वाहवाही बटोरी है।
2. ये फिल्म भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा बजट लगाने वाली फिल्मों में से एक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के बजट का काफी बड़ा हिस्सा सिर्फ इसके विज़ुअल इफेक्ट्स पर खर्च किया गया है। तो आप ये भी अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आपके सामने इस बार भारतीय सिनेमा ने वो परोसा जो आपने कभी नहीं देखा होगा।
3. वहीं फिल्म में इस्तेमाल किए गए कॉस्ट्यूम की बात की जाए तो फिल्म के ट्रेलर में ही हमें दिख गया था कि अनुष्का और तमन्ना एक से बढ़कर एक साड़ी में नज़र आने वाली हैं।
4. खैर, सबसे ज्यादा जिसका इंतज़ार था तो वो उस इसका कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इसी के साथ फिल्म के एक्शन सीन, युद्ध के दृश्य आदि को किस तरह से हमारे सामने पेश किया जाएगा इसके लिए भी काफी उत्सुकता थी।
आपको बता दें कि जिस तरह और जिस समय लोग बाहुबली 2 का इंतज़ार कर रहे थे उसी तरह एक चीज़ का भी लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और वो था OPPO F3 फोन के लॉन्च होने का।
ये काफी दिलचस्प है कि ओप्पो एफ 3 फोन और बाहुबली 2 में काफी सारी बाते हैं जो समान है। यकीन नहीं आता तो चलिए हम ही बता देते हैं।
#Weekend पर बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस का तमाशा - तीन दिन और 300 करोड़!
बाहुबली 2 और ओप्पो एफ 3 दोनों ही लॉन्च होने से पहले काफी पॉपुलर हो गए। बाहुबली 2 4k हाई डेफिनेशन फॉरमेट में रिलीज़ की गई। वहीं इस फिल्म में बेहतरीन VFX तकनीक और ज़बरदस्त सिनेमेटोग्राफी दिखाई गई और बिल्कुल उसी तरह से इसे एक वीडियो गेम में भी तब्दील किया गया।
वहीं दूसरी ओर ओप्पो एफ 3 को दो सेल्फी कैमरा फीचर के साथ आपके लिए उतारा गया है। इसकी खास बात ये है कि आप एक कैमरा से अपनी सेल्फी ले सकते हैं और साथ ही ग्रुप सेल्फी भी।
जिस तरह बाहुबली के मेकर्स ने फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए इतने पैशन के साथ काम किया है उसी तरह ही ओप्पो एफ 3 फोन के मेकर्स आपके लिए सबसे अलग सेल्फी फीचर लाए हैं जो आपको किसी और फोन में नहीं मिलेगा।
#RecordTod: बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस ने रिलीज़ के साथ तोड़े 11 रिकॉर्ड!
आपको बता दें कि ओप्पो ही ऐसा ब्रैंड है जिसने फोन में सेल्फी कैमरा फीचर को आपके सामने पेश किया है।
बताते चलें कि ओप्पो एक ऐसा ब्रैंड बनकर सामने आया है जो हमेशा ही अपने उत्पादों में गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। ओप्पो एफ 3 का 2.0 वर्जन 4 मई को लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











