जब सच हुआ त्रिशा का सपना
हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन ने ट्वीटर पर लिखा कि उनका सपना सच हो गया। मजे की बात यह है कि अभिनेत्री त्रिशा किसी फिल्म की सफलता या कोई अवार्ड जीतने के बारे में बात नहीं कर रही थीं, बल्कि वह समुद्री जीवों के साथ समुद्र में तैरने के अपने सपने के बारे में बात कर रही थीं।त्रिशा ने ट्वीटर पर लिखा, "मेरा सपना सच हो गया। मैंने ऑक्टोपस, लाब्सटर, झींगा, लेमन शार्क और डॉल्फिन मछलियों के साथ समुद्र की सैर की।"
स्कूबा डाइविंग को अपनी जिंदगी का यादगार क्षण बताते हुए उन्होंने लिखा, "समुद्र की गहराइयों में, अंधेरे कोनों में कितनी शांति थी। समुद्र अपने आप में एक दुनिया है।"त्रिशा को बचपन से रोमांच पसंद है। उन्हें यात्राएं करना भाता है, जल्द ही वह अफ्रीका के समुद्र में सफेद शार्क मछलियों के साथ गोते लगाने की तैयारी में हैं।
त्रिशा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग से फुर्सत निकाल कर छुट्टियों का मजा ले रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












