'जेल जाओगे तुम..' सीमा हैदर से पत्रकार ने पूछा सवाल तो बौखला गए एपी सिंह, वीडियो आया सामने!

seema haider ap singh

सीमा हैदर और एपी सिंह को लेकर कई सारी बातें होती रहती हैं। सीमा हैदर भारत आकर एपी सिंह को अपना भाई बताती हैं तो वहीं लोग उनके रिश्ते को नाटक बताते हैं। गौरतलब है कि एपी सिंह सीमा हैदर के लिए ढाल का काम कर रहे हैं और उनके कोर्ट कचहरी का सारा काम देख रहे हैं।

इस वक्त जो वीडियो सामने आया है उसके बाद एपी सिंह को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में दोनों से बातचीत करने पहुंते पत्रकार को एपी सिंह जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं।

हालांकि ये पूरा मामला क्या था इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन इतना पता जरूर चला है कि यहां पर एफिडेविट की बात हो रही हैं। सीमा हैदर से पत्रकार बात करता है तो वो कहती हैं कि, ''मैं तो जेल में थी, मुझे नहीं पता क्योंकि मुझसे बस अंगूठा लगवाया गया था।''

इस बाद माइक एपी सिंह की तरफ घूमता है। पत्रकार एपी सिंह से कहता है, ''आप भी जेल जा सकते हैं, अगर आपने गलत एफिडेविट दिया था।'' इसके बाद एपी सिंह भड़क जाते हैं और कहते हैं, आप जेल जाने वाले हो गलत खबर दिखाकर। आप आतंकवादियों से बात करते हो पकड़े गए हो। पत्रकार जेल में हैं, हमने उनको बचाया है, पत्रकारों पर रसुका लगा है हमने बचाया है।''

इसके बाद पत्रकार कहता है, ''हम डरने वाले नहीं है वकील साहब, जेल चले जाएंगे।'' इसके बाद एपी सिंह कहते हैं, ''हां तो जाओगे जेल।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग एपी सिंह को लेकर बातें कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

लोग एपी सिंह को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पहले से ही सीमा गैर मर्द के साथ रहती है अब फिर भी दूसरे बुढ्ढे के साथ रहती है पता नहीं बुढ्ढे को क्या शौक है जो सीमा के बाजू बाजू में बैठा है।'' एक ने लिखा, बहुत बदतमीज आदमी है। एक ने लिखा, ''एपी सिंह से बात करना आसान नहीं।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

गुलाम हैदर को लेकर आई थी खबर

कुछ महीनों पहले सीमा हैदर को लेकर खबर आई थी कि उनका पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर पीछे पड़ा हुआ है। ये भी पता चला था कि उसने इंडिया की अदालत से नोटिस भिजवा दिया है। हालांकि सीमा हैदर के साथ उनके मुंहबोले भाई वकील एपी सिंह है। एपी सिंह लगातार केस लड़ रहे हैं और उनका कहना है कि कोई सीमा का कुछ नहीं कर सकता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: seema haider ap singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X