..................... When Susmita Sen daughter Renee Sen had a bad incident in school, the boy had pulled the skirt, video - Hindi Filmibeat

जब सुष्मिता सेन की बेटी के साथ स्कूल में हो गई थी ये घिनौनी हरकत, घटना सुनते ही एक्ट्रेस का हुआ था बुरा हाल...

Susmita Sen

बॉवीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही अपने लुक्स को लेकर भी जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खास सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चे रहते हैं। पिछले साल ही सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप किया था, लेकिन फिर भी दोनों साथ में हर फंक्शन में नजर आते हैं।

सुष्मिता सेन के अलावा उनकी बेटियां भी जमकर हेडलाइन्स बटोरती हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं। रेनी सेन और छोटी बेटी का नाम है अलीशा सेन। एक्ट्रेस की बड़ी बेटी रेनी 24 साल की हैं और वह बहुत ही खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। वहीं हाल ही में सुष्मिता सेन ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में अपनी बेटी रेनी सेन की एक स्कूल की घटना बताई। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें यह पता चला था कि उनकी बेटी के साथ स्कूल में कुछ ऐसा हुआ है वह उस समय शॉक्ड रह गई थीं।

इस पॉडकास्ट में सुष्मिता सेन बताती हैं कि एक दिन रेनी के स्कूल से फोन आया कि रेनी ने किसी लड़के के कान में पेंसिल डाल दी है। जैसे ही मैंने यह सुना मैं स्कूल के लिए भागी क्योंकि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मेरी बेटी ऐसा भी कुछ कर सकती है। मैं जैसे ही स्कूल गई मैंने शांति से मेरी बेटी से पूछा कि क्या हुआ। रेनी ने कहा कि उस लड़के ने मेरी स्कर्ट खींची मैंने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन फिर दोबारा उसने मेरी स्कर्ट खींची मैंने फिर उसे मना किया। इसके बाद उसने मुझे स्टुपिड (मूर्ख) कहा तब मैंने उसे मारने की कोशिश की, लेकिन गलती से पेंसिल उसके कान में घुस गई।

मैंने रेनी से कहा कि उसे सॉरी बोलो। तब रेनी ने कहा कि वह गलत है उसे भी सॉरी कहना चाहिए, लेकिन सुष्मिता सेन ने कहा नहीं तुम्हें पहले सॉरी बोलना चाहिए। रेनी फिर नाराज हो गई, लेकिन उसे भरे मन से उसे सॉरी कह दिया। उसके बाद वह मेरे पास आई और उसने कहा कि आपने मुझे हमेशा सिखाया है कि अपनी गलती स्वीकार करो। लेकिन आज जब उसकी गलती है तब भी मुझे आपने माफी मांगने को कहा। सुष्मिता सेन कहती हैं कि मैं अभी भी कहूंगी कि तुम्हारी गलती है। क्यों क्योंकि किस चीज ने तुम्हें गुस्सा दिलाया। स्कर्ट खींचने ने नहीं बल्कि उसने तुम्हें मूर्ख बोला इस लिए तुम्हें गुस्सा आया।

सुष्मिता ने अपनी बेटी से कहा क्या उसके कहने से तुम स्टुपिड हो गईं ? नहीं ना तो तुमने तब रिस्पांस क्यों किया। रेनी ने कहा पर उसने मुझे मूर्ख बोला था। इसपर सुष्मिता कहती हैं कि उसे बोलने का अधिकार है, लेकिन तुम ऐसी हरकत करके यह साबित कर दिया। तुम्हें यहां ऐसा नहीं करना चाहिए था इसलिए तुम गलत हो। सुष्मिता सेन आगे कहती हैं कि यही मेरे जीवन का सिद्धांत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X