..................... जब सुशांत सिंह राजपूत अपनी बॉयोपिक फिल्म एमएस धोनी देखकर करने लगे चीयर | When Sushant Singh Rajput watched himself as MS Dhoni on TV, See video - Hindi Filmibeat

जब सुशांत टीवी पर देख रहे थे अपनी ही फिल्म 'एमएस धोनी'- दिया ऐसा मजेदार रिएक्शन, देंखे वीडियो

By Staff

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फिल्मी करियर भले ही ज्यादा लंबा ना रहा हो, लेकिन उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं। सुशांत की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है धोनी की बॉयोपिक- एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी। सुशांत को इस फिल्म के लिए खूब सराहना मिली थी। लुक्स से लेकर अभिनय तक.. सबकुछ परफेक्ट था।

हाल ही में सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो घर में बैठे टीवी पर अपनी ही फिल्म देख रहे हैं और किसी फैन की तरह धोनी धोनी चिल्ला कर चीयर कर रहे हैं। यह वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है।

Sushant Singh Rajput

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुशांत कितने ध्यान से अपना परर्फोमेंस देख रहे हैं। साथ ही बीच-बीच में कुछ चीजें फिल्म देखकर नोट करते जा रहे हैं। वो खुद भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए सुशांत ने बहुत मेहनत की थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। साल 2016 में रिलीज इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X