सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी डांस वीडियो, माधुरी दीक्षित को दिया था सरप्राइज, कहा "सबसे बड़ा फैन हूं"
सुशांत सिंह राजपूत दो स्टार्स के बहुत बड़े फैन थे, एक शाहरुख खान और दूसरा माधुरी दीक्षित। कई मौके पर सुशांत माधुरी से अपना जबरा फैन होने की बात कबूल कर चुके हैं। सुशांत तो अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा उनके प्रशंसकों के साथ रहेंगी। ऐसे में उनका आखिरी डांस वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल सुशांत ने आखिरी डांस वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। ये मौका था माधुरी दीक्षित का बर्थडे। इस मौके पर सुशांत ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को खास अंदाज में विश किया। उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खुद माधुरी के लिए शानदार डांस परफॉर्मेंस देते हैं।
वीडियो खुद सुशांत ने 15 मई 2020 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे मैम, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। ये वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन का मालूम पड़ता है। जिसमें करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, जैसे कई स्टार्स नजर आ रहे हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications