शूटिंग पर हुआ ऐसा हादसा कि बाल-बाल बची सन्नी लियोन की जान

दरअसल इस फिल्म के एक एक्शन सीन विलेन दीपक तिजोरी सनी लियोन का गला दबाते हुए, उन्हें कुछ दूरी तक घसीटते ले जाना होता है, लेकिन दीपक तिजोरी ने गलती से सन्नी का गला कुछ ज्यादा ही जोड़ से पकड़ लिया। इस दौरान सन्नी लियोन का गला असल में ही जोर से दब गया और उन्हें काफी दर्द भी हुआ। शूटिंग के दौरान दीपक को इसका नहीं अहसास हुआ।
जब फिल्म के डायरेक्ट की नजर सन्नी पर पड़ी तो उन्हें लगा कि वो परेशान है, उन्होंने तुरंत सीन कट किया। अगर वो ऐसा नहीं करते तो सन्नी की हालत और बिगड़ सकती थी लेकिन बाद में दीपक ने इस भूल के लिए सनी से माफी भी मांगी।


Click it and Unblock the Notifications











