सारा पॉलिन पर फिदा सोनाक्षी

उन्हें अमेरिका की राष्ट्रपति पद की दांवेदार रह चुकी सारा पॉलिन से मिलने का मौका मिला। सूत्रों के अनुसारा सारा ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान सोनाक्षी से मुलाकात की और दोनों गर्वनर के विशेष दावत पर एकत्रित हुए। वहां सोनाक्षी ने सारा से विशेष मुलाकात की और दोनों में बहुत देर तक बातचीत भी हुई। बातचीत के दौरान सारा ने सोनाक्षी को अपने सामाजिक गतिविधियों के बारे में बताया,जिसके बारे में सुन कर सोनाक्षी उनसे बहुत प्रभावित हो गयी।
दोनों ने साथ मिल कर महिला सशक्तिकरण पर बातचीत की। सारा का मानना था कि पूरे विश्व में महिलाएं अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं और ये सांकेंतिक संदेश है। सारा ने कहा कि हालांकि उन्होंने सोनाक्षी की फिल्म नहीं देखी लेकिन फिर भी उन्हें उनकी लोकप्रियता का अनुमान है। सारा ने सोनाक्षी से कहा कि वे अपने अभिनेत्री की छवि का इस्तेमाल सामाजिक कार्यों के योगदान में करें। यह भारत के लिए बहुत जरूरी है। चूंकि यहां के लोग फिल्मों के दीवाने हैं, इसलिए अगर कोई अभिनेता सामाजिक काम करे तो अच्छा रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











