बिग बी के लिए जाकिर हुसैन, शिव कुमार की जुगलबंदी

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर इस संबंध में टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा, "मुझे एक नववर्ष की याद आ रही है, जब शिव कुमार और जाकिर हुसैन ने हमारे लिए संगीत कार्यक्रम पेश किया था। यह बेहद औपचारिक बैठक थी, जिसमें मेरे परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया था।" आगे अमिताभ ने लिखा है कि दिल्ली के होटल में नववर्ष के मौके पर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हमलोग ठहरे थे। होटल में शिव कुमार और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन ने रात में प्रस्तुति दी।
मेरा मानना है कि यह दोनों कलाकारों की महानतम प्रस्तुतियों में से एक थी। मुझे अभी भी उनकी जुगलबंदी याद है। अमिताभ ने हाल ही में भुवनेश्वर में बांसुरी वादक हरि प्रसाद चौरसिया के संगीत विद्यालय में शिव कुमार शर्मा से मुलाकात की थी।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन जाकिर हुसैन ब्लॉग शिव कुमार शर्मा संगीत blog music shiv kumar sharma zakir hussain


Click it and Unblock the Notifications