Awww..जब काजोल को देख स्टेज से दौड़ पड़े शाहरुख खान..
शाहरुख खान और काजोल कितने अच्छे दोस्त हैं सभी जानते हैं। हाल में शबाना आजमी के एनजीओ मिज़वान के लिए रैम्प वाॉक के दौरान शाहरुख ने जब काजोल को देखा तो उनका रिएक्शन देखने लायक था।
शाहरुख खान और काजोल की दोस्ती तो जगजाहिर है और उनकी फैन फॉलोइंग का भी कोई जवाब नहीं है। शाहरुख खान और काजोल की साथ में एक झलक के लिए भी फैन्स इंतजार करते हैं और फिल्म तो दूर की बात है। हाल में शबाना आज़मी के एनजीओं मिजवान के दौरान भी दोनों की दोस्ती एक झलक देखने को मिली।
दरअसल शाहरुख खान शो के शो स्टॉपर थे और काजोल नीचे बैठी थीं। फैशन शो खत्म होने के बाद सभी स्टेज पर थे और इतने में शाहरुख खान की नजर काजोल पर पड़ी और वो स्टेज छोड़ काजोल से मिलने चल दिए। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और बातें की।
[OMG...करीना कपूर ने मारा दीपिका पादुकोण को ताना..वो भी हॉलीवुड पर!]
दोनों की दोस्ती का क्यूट नजारा एक बार फिर देखने को मिला जो वाकई देखने लायक थी। ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इसी फैशन शो में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा साथ में रैम्प पर चले थे।
सबसे अच्छी बात तो ये है कि करण जौहर और काजोल के बीच जो कुछ भी हुआ इसका असर शाहरुख खान और काजोल ने एक दूसरे के रिश्ते पर नहीं पड़ने दिया। और यही इन दोनों की सबसे बड़ी खासियत भी है कि कोई तीसरे का असर इनकी दोस्ती पर नहीं पड़ सकता।


Click it and Unblock the Notifications











