शाहरुख खान के सामने, फैंस चिल्लाने लगे सलमान सलमान- ऐसा था शाहरुख का REACTION

हाल ही में शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जीरो का प्रमोशन करने दुबई पहुंचे, जहां काफी बड़ा इवेंट रखा गया। शो में शाहरुख खान के तमाम फैंस मौजूद रहे और काफी भीड़ देखी गई। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होती एक वीडियो ने हमारी नजर खिचीं। इस वीडियो में शाहरुख अपने इवेंट में मौजूद सलमान खान के फैंस को भी भाईजान की तरफ से सलाम कर रहे हैं।

इवेंट के दौरान शाहरुख फुल मस्ती के मूड में दिखे। उन्होंने दर्शकों के लिए 'छईयां छईयां' और 'तुझे देखा तो यह जाना सनम' जैसे अपने पॉपुलर गानों पर डांस भी किया। शाहरुख ने एक वीडियो खुद सोशल मीडिया पर भी किया.. और लिखा- 'आज दुबई में गाना सही बैठ रहा है...सबका प्यार देखकर लगा..सच्ची में प्यार दीवाना होता है।'

Shahrukh Khan

लेकिन इस इवेंट से कुछ और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें से एक वीडिया काफी मजेदार है। दरअसल, शाहरुख के इवेंट में पहुंचे कुछ फैंस सलमान सलमान चिल्लाने लगे। फिर क्या था.. फैंस को इस तरह से चिल्लाते देख, शाहरुख खान ने कहा, 'यहां मौजूद सभी सलमान खान फैंस.. सलमान की तरफ से सलाम आप लोगों को।' यह सुनकर वहां मौजूद फैंस काफी उत्साहित हो गए।

बता दें, शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में हैं। जबकि सलमान खान का कैमियो भी सुर्खियां बटोर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X