जब Kapil Sharma के बुरे दौर में शाहरुख खान ने उनसे कही थी ये बड़ी बातें, एक्टर ने किया रिवील

when-shahrukh-khan-consoled-kapil-sharma-for-an-hour-during-the-worst-phase-of-his-life

Kapil Sharma on Shahrukh Khan: कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ज्विगाटो का जमकर प्रमोशन करते दिख रहे हैं। नंदिता दास के निर्देशन में बनी ये फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कपिल शर्मा ने अपने करियर को लेकर खुलकर बातें की और बताया कि कैसे उनके बुरे दौर में शाहरुख खान ने उनका साथ दिया था।

कपिल शर्मा आज टेलीविजन का एक लोकप्रिय चेहरा हैं, लेकिन एक समय था जब कपिल को अपने कई शो रद्द करने पड़े थे क्योंकि को डिप्रेशन से जूझ रहे थे। रजत शर्मा से सीधी बात में, कपिल ने खुलासा किया कि कैसे शाहरुख खान के खास शब्दों ने उनकी मदद की।

शो में कपिल से सवाल किया गया कि एक समय था जब आप अनिल कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान जैसे ए- लिस्ट स्टार्स को भी घंटों इंतजार करवाते थे। इस पर कपिल ने बताया कि वो इसीलिए हुआ था क्योंकि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

कपिल ने कहा, "वह मेरे लिए चिंता और अवसाद का दौर था। मैं बहुत पीता था और अपने शूट कैंसिल करवाता था। मैं गिल्टी महसूस करता था। शाहरुख भाई के साथ भी मेरा शूट कैंसिल हो गया था। फिर एक दिन जब वो मेरे शूट लोकेशन के पास फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे तो वह खास कर मुझसे मिलने आए। उन्होंने इतना स्टारडम देखा है तो उन्हें समझ में आ गया होगा कि मैं क्या कर रहा हूं। उन्होंने मुझे अपनी कार में बिठाया और एक घंटे तक मुझसे बात की।"

कपिल ने आगे कहा, "उन्होंने मुझसे पूछा, ड्रग्स लेने लग गया है क्या? तो मैंने उनसे कहा कि नहीं, मैंने अपने जीवन में कभी भी ड्रग्स को हाथ नहीं लगाया। मैंने उन्हें अपने जीवन में अवसाद के उस दौर के बारे में बताया जिससे मैं गुजर रहा था। उन्होंने मुझसे बहत बातें की और कहा कि लोग तुमसे बहुत प्यार करते हैं।"

Read more about: shahrukh khan kapil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X