अवार्ड शो पर शाहरूख खान का मजेदार बयान.. पूरे बॉलीवुड पर कमेंट!
एआईबी में दिए इंटरव्यू के दौरान शाहरूख खान ने कहा कि आजकल के अवार्ड शोज तो सत्संग की तरह होते हैं। जहां सब अच्छे होते हैं, कोई बुरा नहीं होता।
यदि कहा जाए कि शाहरूख खान भारत के सबसे हाज़िर जवाबी लोगों में शामिल हैं, तो यह गलत नहीं होगा। हाल ही में शाहरूख का यह अंदाज देखने को मिला AIB पोडकास्ट को दिए इंटरव्यू में। शाहरूख की बातें सुनकर आप हंसते रह जाएंगे।
''अवार्ड फंक्शन में डांस करो.. तो पैसे और अवार्ड तुम्हें देंगे....''
बातों बातों में जब शाहरूख से पूछा गया कि क्या कभी आप खुद पर बनी अफवाहों से या खबरों से परेशान नहीं होते?

तो शाहरूख ने कहा- मेरे एक दोस्त ने अपने घर में एक पैडेड रूम बनवा लिया है.. जहां जाकर वह अपने मन की बातें बोलता है.. ताकि उसकी आवाज और पॉवरफुल बन सके.. मुझे लगता है अपने करियर में अंत में मैं भी एक कमरा बनवाउंगा.. मैं वहां चिल्लाना चाहता हूं कि जैसे, हां हां मैंने ये किया है, हां मैंने ये बोला था, हां मैं ये भी बोल रहा हूं..
शाहरूख ने कहा, पहले मैं अपनी भड़ास अवार्ड शोज में जाकर निकाल लेता था। मन की बात वहां बोल देता था। लेकिन अब ऐसा नहीं कर सकते.. अब वहां प्रवचन चलते हैं.. अवार्ड शो सत्संग की तरह होता है, जहां सब अच्छे हैं.. कोई बुरा आदमी नहीं होता।
यहां जानते हैं शाहरूख ने और क्या क्या कहा-


Click it and Unblock the Notifications











