शाहरुख से दीवानी इलेना ने कहा 'विल यू मैरी मी'

फिल्मों में अभिनेत्रियों से खुलकर रोमांस करने वाले शाहरुख खान को असल जिंदगी में एक महिला ने प्रेम का इजहार कर चैंका दिया। हीरोइनो कों 'आई लव यू' और 'विल यू मैरी' बोलने वाले शाहरुख खान भी महिला के सामने झेंपते नजर आए। दरअसल बादशाह खान एक नए रियलिटी शो में फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' की प्रमोशन को पहुंचे थे। शो की एक प्रतिभागी इलेना ने शाहरुख खान के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसे सुनकर शाहरुख दंग रह गए। प्रतिभागी ने उन्हें बताया कि वह उनकी दीवानी हैं।

shahrukh khan

रूस निवासी प्रतिभागी इलेना ने अहमदाबाद ऑडिशन के दौरान शाहरुख की मौजूदगी वाले पैनल के सामने प्रस्तुति दी। किंग खान के सामने शादी का प्रस्ताव रखने से पूर्व इलेना ने 'आ रे प्रीतम प्यारे' और 'चिकनी चमेली' गानों पर डांस भी किया। शो के पैनल 'एजेंट्स ऑफ हैप्पीनेस' में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, फराह खान, सोनू सूद और विवान शाह सरीखे कलाकार शामिल हैं। जब रुस की खूबसूरत इलेना ने शाहरुख के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो दर्शकों की तालियों से हाॅल गूंज उठा।

इलेना के इस जवाब में किंग खान ने कहा-आप सोमवार को क्या कर रही हैं। हम सोमवार को शादी कर सकते हैं। जिस पर फराह खान ने चुटकी लेते हुए कहा-'शादी संभव नहीं है, लेकिन रोमांस संभव है। वह आ सकते हैं और आपके साथ डांस कर सकते हैं। उसके बाद शाहरुख मंच पर इलेना के पास पहुंचें और दोनों फिल्म 'ओम शांति ओम' के मशहूर गाने 'आंखों में तेरी अजब सी' पर थिरके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X