..................... When Shahrukh Khan asked Priyanka Chopra, will you marry a film star like me? Video viral - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा से शादी करना चाहते थे शाहरुख खान? सबके सामने ऐसे किया था प्रपोज, ये रहा सुबूत!

Shahrukh Khan Priyanka Chopra

Shahrukh Khan Priyanka Chopra Video- शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा आज भले ही अपनी अपनी जगह पर बड़े स्टार हैं लेकिन एक वक्त इनका नाम आपस में जोड़ा जाता था। जी हां, शाहरुख खान शादीशुदा थे लेकिन एक दौर था जब कहा जाता था कि वो प्रियंका को डेट कर रहे हैं।

आज भी प्रियंका चोपड़ा से कई बार शाहरुख खान को लेकर सवाल पूछा जाता है। लेकिन अब एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि शायद शाहरुख खान और प्रियंका की पहली मुलाकात होगी।

इस वीडियो में शाहरुख खान सरेआम प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए पूछते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रियंका का रिएक्शन और जवाब इस पर क्या है वो जानकर आपको भी झटका लगने वाला है।

मेरे जैसे एक्टर से शादी करोगी?

प्रियंका चोपड़ा सामने स्टेज पर खड़ी हैं और एक जज के तौर पर शाहरुख खान उनसे सवाल पूछ रहे है। पहले प्रियंका ने सर कहकर शाहरुख खान को ग्रीट किया था। शाहरुख खान ने मजाक मजाक में प्रियंका चोपड़ा से इस दौरान पूछा, ''आप किससे शादी करना पसंद करोगी? एक स्पोर्टमैन से, एक आर्टिस्टिक बिजनेसमैन से या फिर एक हिंदी फिल्म स्टार से जैसे मैं हूं?'' प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया, ''मुझे लगता है कि मैं एक ग्रेट इंडियन स्पोर्टमैन के साथ शादी करना चाहूंगी।'' इसके बाद वहां बैठे सभी लोग तालियां बजाकर हंसने लगते हैं। इस दौरान कई इंडियन क्रिकेटर जैसे मोहम्मद अजहरुद्दीन भी वहां नजर आ रहे हैं।

लोग कर रह हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''मुझसे पहली मुलाकात में ही शादी का पूछा था।'' एक ने लिखा, ''पहले से लफड़ा था अपने भाई का।'' एक ने लिखा, ''जैसे कि यह भगवान द्वारा लिखी गई हो। हे भगवान!'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: shahrukh khan priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X