शाहरूख - सलमान - आमिर, तीनों ने REJECT कर दी ब्लॉकबस्टर फिल्म

करण जौहर ने आज अपने पिता यश जौहर का महत्तावाकांक्षी प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया है। फिल्म की स्टारकास्ट भी फाइनल हो चुकी है - माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, वरूण धवन और आदित्य रॉय कपूर। खबरें हैं कि फिल्म में कुणाल खेमू का भी अहम रोल है।

ये तो हुई आज की बात। लेकिन अब बात करते हैं उस समय की जब करण जौहर ने बॉलीवुड के तीनों खान को कलंक ऑफर की थी लेकिन तीनों के ही साथ फिल्म नहीं बन पाई।

when-shahrukh-ignored-salman-delayed-aamir-khan-hijacked-karan-johar-kalank

कलंक सबसे पहले ज़ाहिर सी बात है कि शाहरूख खान को मिलनी थी। फिल्म की कहानी पर काम चल रहा था। फिल्म की कहानी बंटवारे और 1947 के समय में सेट दो भाइयों की कहानी थी। ये कहानी यश जौहर के दिल के काफी करीब थी।

लेकिन फिर बीच में एक समय ऐसा आया जब शाहरूख खान और करण जौहर के बीच बिना किसी बात के दूरियां आईं। दोनों ने गलतफहमियों के चलते इन दूरियों को मिटाने की बजाय, इन्हें बढ़ा दिया था। ज़ाहिर सी बात थी कि शाहरूख ने इस प्रोजेक्ट को इग्नोर कर दिया।

इसके बाद कलंक की कहानी पहुंची सलमान खान के पास। सलमान के साथ करण जौहर काफी समय से काम करना चाहते थे। शुद्धि का काम रूक गया था लिहाज़ा करण ने सलमान को कलंक ऑफर की। सलमान ने ना हां की और ना ही ना की। बस प्रोजेक्ट लटका रहा।

सबसे अंत में शुद्धि की कहानी पहुंची आमिर खान के पास। अब ज़ाहिर सी बात है कि जैसी आमिर की आदत है उन्हें शुद्धि की कहानी बहुत पसंद आई और वो फिल्म में पूरी तरह घुस गए। लेकिन आमिर का इतना घुसना करण जौहर को परेशान करने लगा।

दरअसल, आमिर खान कहानी में बदलाव की डिमांड करने लगे। शुरू में तो कहानी उनके हिसाब से काफी बदली गई लेकिन फिर करण जौहर को लगा कि ये तो पूरी कहानी ही बदल रही है। उन्होंने आमिर के साथ किसी और फिल्म पर काम करने का वादा कर, कलंक उनसे वापस ले ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X