VIDEO: जब शाहरुख खान ने अपना अवॉर्ड सलमान खान को दिया, फूट फूटकर रोए थे दबंग खान
बॉलीवुड के दो सुपरस्टर्स शाहरुख खान और सलमान खान जब साथ होते है तो उस समय का माहौल ही अलग होता है। हम खुशनसीब है कि दोनो की इतनी बड़ी लड़ाई होने के बाद दोनो इस समय साथ है और कई फिल्मों में साथ देंखे जा रहे है।
बता दें कि इनकी लड़ाई के पहले की ऐसी दास्तां भी है जो आपको उनके प्यार की इंतेहा समझा देगी। एक बार ऐसा भी हुआ था जब शाहरुख खान ने अपना बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड सलमान खान के नाम कर दिया था और इस बात पर सलमान स्टेज पर अवॉर्ड लेते हुए फूट फूटकर रोए थे।

बता दे कि ये मौका था जी सिने अवॉर्ड 1998 का जब शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। इस मौके पर सलमान खान भी वहां पर मौजूद थे तो इस अवॉर्ड को कलेक्ट करते हुए शाहरुख ने कहा था कि उनसे सलमान हमेशा शिकायत करते रहते है कि उनको सारे अवॉर्ड के मिलते है।
पर उनको एक भी नही मिलता इसलिए मैं सलमान खान को स्टेज पर बुलाना चाहता हूं और ये अवॉर्ड देना चाहता हूं। इसके बाद सलमान खान स्टेज पर आए और रोते रोत अपने अंदाज में कुछ मस्ती भी की। बता दें कि दोनो की लड़ाई के बाद फैंस काफी नाराज हो गए थे और आए दिन उनके कोल्ड वॉर की खबरे सुर्खियों में आती रहती थी।
हालांकि दोनो ने एक दूसरे के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। इसके बाद से एक अफ्तार पार्टी के दौरान दोनो की फिर से दोस्ती हो गई थी। इस समय की बात करें तो सलमान और शाहरुख की जोड़ी फिर से पुराने रंग में है और साथ में है।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान खान के कहने पर शाहरुख खान ने एक छोटा सा रोल किया था और काफी अच्छे भी लग रहे थे।
अब खबरें ये आ रही है कि उसक बदले सलमान खान फिल्म जीरो में शाहरुख के साथ कमर मटकाते हुए नजर आएंगे। दरअसल इस फिल्म के लिए सलमान खान कैमियो करने जा रहे है।
बता दें कि फिलहाल शाहरुख खान इन दिनो फिल्म जीरो के लिए और सलमान खान फिल्म रेस 3 के लिए काम कर रहे है। सलमान खान की फिल्म रेस 3 इस साल ईद में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications