Satish Kaushik : जब सतीश कौशिक ने ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए आमिर खान को कर दिया था रिजेक्ट

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक की वजह से हो गया है। सतीश कौशिक ना सिर्फ फिल्मों में बेहतरीन एक्टर थे बल्कि उन्होंने कई फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। सतीश कौशिक के बेहतरीन किरदारों में 'कैलेंडर' का किरदार भी प्रमुख है जिसे उन्होंने फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में निभाया था। इस फिल्म में सतीश ने एक कॉमेडियन के साथ-साथ चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी किया था। काफी कम लोगों को ही पता है कि इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने के लिए बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी अप्लाई किया था। लेकिन आमिर खान की एक बात सतीश कौशिक को पसंद नहीं आयी और उन्होंने इस फिल्म से आमिर खान का पत्ता साफ कर दिया। सतीश कौशिक ने इस फिल्म में आमिर खान को क्यों रिजेक्ट किया, इसका खुलासा बाद में किया भी था।
जब सतीश कौशिक से पहली बार मिले :
आमिर खान ने सालों बाद एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करना चाहते थे, उस समय उन्हें नहीं पता था कि कहां से शुरुआत की जाए। लेकिन उन्हें बस इतना पता था कि उन्हें शेखर कपूर के साथ काम करना है। उस समय शेखर कपूर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' को डायरेक्ट करने वाले थे जिसमें चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर सतीश कौशिक थे। आमिर खान ने सतीश कौशिक से अपनी पहली मुलाकात के बारे बताते हुए इस इंटरव्यू के दौरान कहा, "मैं जाकर सीधे शेखर कपूर से मिला, क्योंकि वह मेरे फेवरेट डायरेक्टर थे। इसलिए मैंने उनसे कहा कि मैं बतौर असिस्टेंट आपके साथ काम करना चाहता हूं। मैं उनसे मिला और मेरे सारे पेपर वर्क मैंने दिखाए - कितना कुछ आता है और वो बहुत इंप्रेस भी हुए थे पेपरवर्क से। क्योंकि उस समय इंडस्ट्री में कोई पेपरवर्क करता ही नहीं था। ना सतीश करता था।"
आमिर खान को कर दिया रिजेक्ट :
आमिर खान सेट पर सब कुछ मैनेज करने में महारथी थे लेकिन उन्हें 'मिस्टर इंडिया' में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम नहीं मिला। बाद में उन्हें सतीश कौशिक ने इसकी वजह बतायी। आमिर से कहा, "बाद में मुझे सतीश ने बताया कि तू जब आया मुझसे मिलने, मीटिंग के लिए तो तू गाड़ी चलाकर आया था। और मेरे पास उस समय गाड़ी नहीं थी। तो मुझे लगा कि जिस जूनियर को मैं हायर करुंगा, उसके पास गाड़ी है।" हालांकि आमिर ने बाद में सतीश कौशिक के सामने स्पष्ट कर दिया था कि वह गाड़ी उनकी नहीं थी। आमिर वह गाड़ी किसी के काम के लिए चला रहे थे। आमिर के लिए यह यकीन करना काफी मुश्किल था कि एक फिल्मी परिवार से होने के बावजूद सतीश कौशिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल किया करते थे।


Click it and Unblock the Notifications

