सुशांत सिंह राजपूत को सारा अली खान का स्पेशल थैंक्यू, कहा- "एक्टिंग सीखा दी" VIDEO
सोशल मीडिया पर लगातार फैंस सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सुशांत और सारा की जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक इंटरव्यू में सारा अली खान जमकर सुशांत की तारीफ कर रही हैं। सारा कहती हैं कि उन्होंने सुशांत के साथ फिल्म के दौरान काफी कुछ सीखा।
सारा अली खान इस वीडियो में बताती हैं कि कैसे सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें हिंदी से लेकर एक्टिंग तक सिखाई। बता दें सारा अली खान ने बॉलीवुड में सुशांत के साथ केदारनाथ फिल्म से डेब्यू किया। जिसे काय पो छे फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया।
सारा इस वीडियो में बताती हैं कि सुशांत ने साफ कर दिया था कि मैं सबसे पहले हिंदी में बात करना शुरू करूं ताकि मेरी हिंदी अच्छी हो जाए। सारा ने ये तक कहा कि इंशाअल्लाह मैंने एक्टिंग भी सुशांत से सीखी। सुशांत और सारा का ये वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications