जब भरी महफिल में सलमान खान ने सोनम कपूर की महंगी ड्रेस से साफ किया था पसीना, Viral Video!

Salman Khan Sonam Kapoor Video- सलमान खान का आज जन्मदिन है। उनके स्वैग, एक्टिंग और एटिट्यूड की दुनिया दीवानी है। उनके बर्थडे के मौके पर कई पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं।
इस बीच एक वीडियो सोनम कपूर के साथ सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि सलमान खान ने स्टेज पर ही मीडिया के सामने सोनम कपूर की ड्रेस के साथ जो किया वो काफी चौकाने वाला था। शायद ही आपने कभी किसी स्टार को इस तरह की हरकत करते देखा होगा।
डिजायनर ड्रेस से पोछा चेहरा
सलमान खान इस दौरान सोनम कपूर के साथ स्टेज पर थे। ये तब का वीडियो है जब प्रेम रतन धन पायो आने वाली थी। इस वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान खान अचानक सोनम कपूर की ड्रेस का दुपट्टा उठाते हैं और बिना परमिशन लिए ही अपने चेहरे को साफ करना शुरु कर देते हैं।
सोनम भी बिना कुछ कहे खड़ी रहती हैं। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको हैरानी वाली नजरों से देख रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह का कुछ भी आपने शायद नहीं देखा होगा। सलमान खान अपने को-स्टार के साथ काफी मस्त रहते हैं।
लोगों के कमेंट्स
सलमान खान के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। लोगों मिली जुली बातें कर रहे हैं। कोई उनके इस हरकत को लेकर उनको ट्रोल कर रहा है तो किसी का कहना है कि सलमान खान इसी तरह के बेफिक्र इंसान हैं। हालांकि सोनम कपूर की तरफ से इसको लेकर कभी किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications